100 किसानों ने लिया प्राकृतिक खेती अपनाने का संकल्प

रायसेन मध्यप्रदेश। भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया ने नर्मदा तटीय गांवों में पांच दिवसीय पद यात्रा निकाली। मदागन घाट से पतई घाट देवरी तक 75 किमी की पद यात्रा में गांव-गांव किसान चौपाल लगाकर किसानों को गो आधारित, प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके साथ ही पत्रक बांटे गए। जिसमें खेती करने की सम्पूर्ण विधि का उल्लेख है। जानकारी से प्रभावित किसानों ने प्राकृतिक खेती करने के संकल्प पत्र भरे। किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए दो प्राकृतिक कृषि विशेषज्ञ किशोर सिंह जिला खरगोन व रमेश मेरोठा जिला राजगढ़ पूरी यात्रा में साथ रहे व किसानों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के बाद के किसानों में प्राकृतिक खेती के प्रति काफी उत्साह देखा गया।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश किसान मोर्चा ने इस वर्ष 75 हजार एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती कराने, किसानों को प्रेरित करने का लक्ष्य लिया है। प्रदेश अध्यक्ष दर्शन चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश भर में किसानों के बीच जन जागरण का काम तेजी से चल रहा है।

पद यात्राओं के माध्यम से जन जागरण जारी है। यात्रा में प्रदेशाध्यक्ष दर्शन चौधरी, उपाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, पूर्व विधायक भगवत सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवाजी पटेल, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, राहुल पटेल, श्रवण पटेल आदि शामिल रहे।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author