2022 में भारत के 10 सबसे अमीर आदमी

नमस्कार दोस्तों, आज आप इस आर्टिकल में 2022 में भारत का सबसे आमीर आदमी कौन है की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं। यदि आप भारत देश के रहने वाले हैं तो आपको ये जरूर पता होना चाहिए की भारत का सबसे अमीर आदमी कौन है?

जब भी भारत देश के सबसे अमीर आदमी की बात होती है तो सबसे पहला नाम मुकेश अम्बानी का आता है। मुकेश अम्बानी देश के सबसे अमीर आदमी है।

मुकेश अम्बानी के अलावा भी देश में काफी लोग अमीर हैं, लेकिन बहुत से लोगो को इनके बारे में पता नहीं है। जिसको नजर अंदाज करते हुए भारत के 10 सबसे अमीर आदमी की लिस्ट जारी की गई है।

2022 में भारत के 10 सबसे अमीर आदमी

आज आप भारत के 10 सबसे अमीर आदमियों के बारे में पड़ेगें। भारत के सबसे आमीर आदमियों की लिस्ट में मुकेश अम्बानी का नाम पहले स्थान पर आता है। मुकेश अम्बानी की कुल संपति $88.7 बिलियन डॉलर है। चलिए नीचे टॉप 10 बड़े आदमियों के बारे में पढ़ते हैं।

स्थान नाम कंपनी संपति (बिलियन डॉलर)
1 मुकेश अम्बानी रिलायंस इंडस्ट्रीज $88.7 बिलियन डॉलर
2 गौतम अडानी अडानी ग्रुप $25.2 बिलियन डॉलर
3 शिव नाडार एचसीएल टेक्नोलॉजीज $20.4 बिलियन डॉलर
4 राधाकिशन दमानी डी मार्ट $15.4 बिलियन डॉलर
5 हिंदुजा ब्रदर्स हिंदुजा ग्रुप $12.8 बिलियन डॉलर
6 साइरस एस पूनावाला सीरम इंस्टिट्यूट $11.5 बिलियन डॉलर
7 पालोनजी मिस्त्री शापूरजी पालोनजी समूह $11.4 बिलियन डॉलर
8 उदय कोटक कोटक महिंद्रा बैंक $11.3 बिलियन डॉलर
9 गोदरेज फॅमिली गोदरेज ग्रुप $11 बिलियन डॉलर
10 लक्ष्मी मित्तल आर्सेलर मित्तल $10.3 बिलियन डॉलर

1. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)

वर्तमान में मुकेश अंबानी कि कुल संपत्ति 88.7 बिलियन डॉलर है।  मुकेश अंबानी भारत के ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे बड़े अमीर आदमी हैं। 

भारत का सबसे आमीर आदमी मुकेश अंबानी का नाम पहले स्थान पर आता है। मुकेश अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 को यमन के ऐडन शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम धीरूभाई अंबानी था जो गुजरात राज्य के रहने वाले थे।

मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्री की शुरुआत की थी। ​रिलाइंस जिओ भारत कि सबसे बड़ी टेलीकॉम कम्पनी है। मुकेश अंबानी रिलाइंस के अलावा अन्य बिजनेस भी करते हैं। जिसमें रिलाइंस मोबाइल, रिलाइंस केवल, रिलाइंस पेट्रोलियम का प्रमुख बिजनेस है। 

2. गौतम अडानी (Gautam Adani)

वर्तमान में गौतम अडानी की कुल संपत्ति $25.2B बिलियन डॉलर की है।

भारत के दूसरे सबसे अमीर आदमी गौतम अडानी हैं। यह भारत के जाने माने उद्योगपति व बिजनेस मैन है। गौतम अडानी का जन्म 24 जून 1962 को अहमदाबाद में हुआ था। यह गुजरात राज्य के रहने वाले है।

अडानी समूह भी भारत का जाना माना बिजनेस समूह है इसके अध्यक्ष गौतम अडानी हैं। अडानी समूह कोयला व्यापार एवं खनन, तेल और गैस की खोज, बिजली उत्पादन, बंदरगाहों, मल्टी मॉडल लोजिस्टिक और गैस वितरण आदि का कार्य करता है। ​

3. शिव नाडार (Shiv Nadar)

शिव नाडार की कुल संपत्ति $20.04 बिलियन डॉलर है।

भारत के सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर शिव नाडार का नाम आता है। शिव नाडार HCL टेक्नोलॉजी कंपनी के मालिक हैं। एचसीएल कम्पनी कि स्थापना 1970 में हुई थी। शिव नाडार को मैगस के भी नाम भी जाना जाता है।

शिव नाडार का जन्म 48 जुलाई 1945 को तमिलनाडु राज्य के तिरचेंदुर शहर में हुआ था। शिव नाडार को साल 2018 में पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

4. राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani)

राधाकिशन दमानी की कुल संपत्ति की बात की जाए तो वर्तमान में राधाकिशन दामनी की कुल सम्पत्ति $15.4 बिलियन डॉलर के मालिक है।

भारत के सबसे आमीर आदमियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर राधाकिशन दमानी का नाम आता हैं। राधाकिशन दमानी डीमार्ट कंपनी के संस्थापक है।

राधाकिशन दामनी का जन्म 1954 बीकानेर के एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। पिछले साल फरवरी 2020 तक वह भारत के दूसरे सबसे अमीर आदमी थे। लेकिन कंपनी शेयर में गिरावट के चलते वह आज के समय में चौथे नंबर पर आ गए हैं।

5. हिंदुजा ब्रदर्स (Hinduja Group)

हिंदुजा ब्रदर्स की कुल संपत्ति करीब $12.8 बिलियन डॉलर के आस-पास है।

भारत के अमीर आदमियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हिंदुजा ब्रदर्स का नाम आता है। इस कम्पनी कि स्थापना वर्ष 1914 में परमानंद दीपचंद हिंदुजा के द्वारा महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में की गई थी।

इस कम्पनी का मालिक श्रीचंद हिंदुजा और उनके भाई गोपीचंद हिंदुजा हैं। यह अशोक लेलैंड, इंडसइंड बैंक जैसे कुल ग्यारह कंपनी समूहों के मालिक है। इनकी कंपनियों में करीब 40,000 से भी अधिक कर्मचारी काम करते हैं। इस कम्पनी का मुख्यालय लंदन में है। 

6. साइरस एस पूनावाला (Cyrus S. Poonawalla)  

साइरस एस पूनावाला की कुल संपत्ति  $11.5 बिलियन डॉलर है।

भारत के अमीर आदमियों की लिस्ट में साइरस एस पूनावाला छठे स्थान पर आते है। इन्हें भारत का वैक्सीन किंग के नाम से भी जाना जाता है।

कोविड 19 महामारी से निपटने के लिए जिन दो टीकों के इस्तेमाल की मंजूरी भारत सरकार ने दी है उनमे से एक COVAXIN इन्हीं की कंपनी भारत बायोटेक ने बनाया है।

यह Serum Institute of India के अध्यक्ष भी है और इनकी कंपनी के बने टीके दुनिया के 165 देशों में निर्यात किये जाते है।

7. पालोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry)

पालोनजी मिस्त्री का कुल संपत्ति $11.4 बिलियन डॉलर की है।

भारत के अमीर आदमियों की लिस्ट में पालोनजी मिस्त्री का नाम सातवें स्थान पर आता है। ये शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चेयरमैन हैं।

पालोनजी मिस्त्री का जन्म 1929 को भारत के दक्षिण मुंबई के मालबार हिल में हुआ था। यह भारतीय मूल के आयरिश निवासी है जो आयरलैंड के सबसे अमीर व्यक्ति है।

पालोनजी शापूरजी मिस्त्री भारतीय मूल के एक आयरिश अरबपति, कंस्ट्रक्शन टाइकून और शापूरजी पालोनजी समूह के अध्यक्ष हैं तथा सबसे अमीर आयरिश व्यक्ति हैं।

पालोनजी मिस्त्री का भारत, पश्चिम एशिया और अफ्रीका में कंस्ट्रक्शन का कारोबार फैला हुआ है। 

8. उदय कोटक (Uday Kotak)

उदय कोटक की कुल संपत्ति $11.3 बिलियन डॉलर है।

भारत के अमीर आदमियों की लिस्ट में उदय कोटक का नाम आठवे स्थान पर आता है। कोटक महिंद्रा बैंक के मालिक उदय कोटक है। उदय कोटक का जन्म 15 मार्च, 1959 को हुआ था इनका परिवार पाकिस्तान का रहने वाला था जो बटवारे के बाद भारत आ गया था।

सन 1986 में आनंद महिंद्रा की मदद से एक फाइनेंस कंपनी की शुरुआत की जिसका नाम उन्होंने आनंद महिंद्रा को श्रेय देते हुए कोटक महिंद्रा रखा। आज इसी कंपनी की मदद से उदय कोटक भारत के सबसे अमीर आदमी की लिस्ट में आते है।

9. गोदरेज फॅमिली (Godrej family)

गोदरेज फॅमिली की कुल संपत्ति $11 बिलियन डॉलर है।

भारत के अमीर आदमियों की लिस्ट में गोदरेज फॅमिली का नाम नावें स्थान पर आता है। भारत की जानी-मानी कंपनी गोदरेज जिनके मालिक गोदरेज फैमिली हैं। इनके कंपनी की स्थापना लगभग 120 वर्ष पहले हुई थी।

गोदरेज कंपनी का मुख्यालय मुंबई मैं स्थित है। इसके अलावा गोदरेज कम्पनी रियल स्टेट, फर्नीचर, केमिकल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक इत्यादि प्रोडक्ट की कारोबार करती है।

10. लक्ष्मी मित्तल (Lakshmi Mittal)

 लक्ष्मी मित्तल की कुल संपत्ति $10.3 बिलियन डॉलर है।

भारत के अमीर आदमियों की लिस्ट में लक्ष्मी मित्तल का स्थान दसवें नंबर पर आता है। लक्ष्मी मित्तल का जन्म 15 जून 1950 को राजस्थान के चूरू शहर में हुआ था।

लक्ष्मी मित्तल वर्ष 2018 में भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे। लेकिन अभी दसवें स्थान पर आ गए हैं। लक्ष्मी मित्तल दुनिया की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी के मालिक है। लक्ष्मी मित्तल इस कम्पनी के अध्यक्ष और सीईओ हैं। इन्हें साल 2008 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

उम्मीद हैं आप जान गए होगें की 2022 में भारत के सबसे अमीर आदमी कौन हैं। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद। 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

easymathstricks.com एक गणित विषय की वेबसाइट हैं जिसमें गणित विषय से संबंधित समस्त अध्याय के प्रश्नों को हल सहित समझाया जाता हैं।