Computer में Online हिन्दी Typing कैसे करें की जानकारी

इस डिजिटल जमाने में अधिकतर कार्य कम्प्यूटर के द्वारा होने लगे है और उन कार्य को पूरा करने में टाइपिंग का महत्व बहुत ज्यादा होता है।

इसलिए हर कोई टाइपिंग सीखना चाहता है या अपनी टाइपिंग स्पीड को इंप्रूव करना चाहता है ताकि वे इस कॉम्पिटिशन की दुनिया में किसी से पीछे ना रहे। टाइपिंग सीखने के बाद किसी भी क्षेत्र में नौकरी प्राप्त करना आसान होता है।

टाइपिंग एक ऐसी स्किल है जिसको सीखने के बाद नौकरी के अलावा आप खुद का भी कार्य कर सकते है। टाइपिंग सीखना बेहद आसान होता है।

टाइपिंग के लिए कुछ तरीके एवं Rule को फॉलो करके और रोजाना प्रैक्टिस करके आसानी से सीखा जा सकता है। आज हम कंप्यूटर में टाइपिंग कैसे करें के बारे में बताने जा रहे है। जिसको जानकर बहुत जल्दी काफी अच्छी टाइपिंग करने लगे लगेंगे।

Computer में Online हिन्दी Typing कैसे करें

कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने के लिए दो तरीकों को अपनाया जाता है पहला गुगल इनपुट टूल्स या एक्सटेंशन की मदद से हिंदी टाइपिंग और दूसरा कंप्यूटर सेटिंग या कुर्तीदेव फोंट के जरिए।

Online Hindi Typing Kaise Kare - गूगल इनपुट टूल के द्वारा

अगर आप कंप्यूटर में ऐप और एक्सटेंशन की मदद से हिंदी टाइपिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए इंटरनेट की जरूरत पढ़ती है। ऐप या एक्स्टेंशन की मदद से हिंदी टाइपिंग करने का तरीका नीचे बताया जा रहा है।

गूगल ने साल 2020 में गूगल इनपुट टूल को गूगल क्रोम एक्सटेंशन के रूप में इस्तेमाल करने के लिए कहा है जबकि 2020 से पहले इसको कंप्यूटर में इंस्टाल करे Tools बनाकर इस्तेमाल किया जाता था।

  1. सबसे पहले अपने कंप्यूटर में क्रोम ब्राउज़र ओपन करके Chrome Web Store सर्च करें।
  2. इसके बाद इसके बाद Chrome Web Store का पोर्टल ओपन होने के बाद सर्च बॉक्स में Google Input Tool सर्च करें।
  3. सर्च करने के बाद लेफ्ट साइज में Add To Chrome का बटन दिखाई देगा जिस पर क्लिक करके इस एक्सटेंशन को इंस्टॉल करें।
  4. इस एक्सटेंशन को इंस्टॉल करने के बाद सबसे पहले Language का चयन करें।
  5. भाषा का चयन करने के लिए क्रोम ब्राउजर में Extension Option में जाकर Google Input Tool में हिंदी भाषा का चयन करें।
  6. भाषा का चयन करने के बाद अब आप हिंदी में टाइपिंग कर पाएंगे। यह टाइपिंग इंग्लिश की मदद से हिंदी में होता है।

Computer में Offline हिन्दी टाइपिंग कैसे करें

कंप्यूटर हिंदी टाइपिंग करने के लिए नीचे दिए गए तरीकों को अपना सकते हैं। जिसके बाद ऑफलाइन तरीके से टाइपिंग कर सकते है।

  1. इसके लिए सबसे पहले अपने कंप्यूटर के Start Menu पर क्लिक करें।
  2. स्टार्ट मेनू पर क्लिक करने के बाद Setting का ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  3. अब Time And Language के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  4. टाइम एंड लैंग्वेज पर क्लिक करने के बाद ऊपर लेफ्ट साइड में Region And Language का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  5. रीजन और लैंग्वेज पर क्लिक करने के बाद Add Language ऑप्शन को फाइंड करके उसपर क्लिक करें।
  6. उसके बाद अपने भारतीय भाषा हिंदी लैंग्वेज को सेलेक्ट करें। हिंदी भाषा का चयन करने के बाद अंग्रेजी के नीचे लिखे Hindi पर क्लिक करें।
  7. फिर Option के बटन पर क्लिक करें।
  8. अब Add Keyboard का ऑप्शन पर क्लिक करके Hindi India Devnagri inscript को सेलेक्ट करें।

इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए Devanagari Font Kruti Dev Download करना पड़ सकता है। इस चरण को पूरा करने के बाद आप अपने कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं।

कंप्यूटर में टाइपिंग कैसे करें

टाइपिंग सीखना बेहद आसान होता है। अगर आप टाइपिंग सीखना चाहते हैं तो आपको मेहनत और प्रैक्टिस करनी होगी। टाइपिंग सीखने के लिए हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करते हैं तो बहुत जल्द ही अच्छी टाइपिंग करने लगेंगे।

  • टाइपिंग सीखने के लिए बैठने की मुद्रा यानी सीटिंग पोजिशन बेहद महत्व रखता है। सिटिंग पोजीशन सही करने के लिए टाइपिंग करते समय हमेशा टेबल और कुर्सी का प्रयोग करें। कुर्सी पर अपनी पीठ को सीधा रखें और कंप्यूटर एवम आंखों के बीच 45 से 70 सेंटीमीटर दूरी रखी।
  • टाइपिंग सीखने के लिए Home Row को जानना बेहद जरूरी होता है। कीबोर्ड के बीच वाला लाइन जिसमें ASDF और JKL; वाले बटन दिए रहते हैं उसे Home Row कहा जाता है।
  • टाइपिंग की शुरुआत Home Row से किया जाता है। टाइपिंग करते वक्त उंगलियों को एक ही स्थान यानि Home Row पर रखा जाता है।इस प्रक्रिया को Home Row Position कहा जाता है। जैसा कि होम लोन सेंटर में होता है इसलिए Home Row पर फिंगर रखने का यही फायदा होता है कि उस पोजीशन से कीबोर्ड के सभी बटन आसानी से प्रेस किया जा सकता है।
  • टाइपिंग सीखने के लिए बाएं हाथ की फिंगर को Home Row के A S D F बटन पर स्थित करना है जबकि दाएं हाथ J K L ; बटन पर स्थिर रखना है। इन्हीं बटन की सहायता से टाइपिंग की प्रैक्टिस करनी होती है।
  • टाइपिंग सीखने के लिए सबसे पहले कीबोर्ड स्कीम को जानना जरूरी होता है। जिसमें कीबोर्ड के सभी बटन को अलग-अलग कलर पेटर्न में विभाजित किया रहता है। Home Row में रखी गई अंगुलियों के अनुसार कीबोर्ड कलर पेटर्न को समझना है कि कौन सा बटन किस उंगली से प्रेस होगा। टाइपिंग में फिंगर पोजीशन एडजस्ट करने के लिए गूगल की मदद से Finger Position Chart और Keyboard Color Pattern को डाउनलोड कर सकते है।
  • प्रैक्टिस करने के लिए जो कलर के लिए जिस उंगली को सौंपा गया है उसे उंगली से उस बटन को प्रेस करना है और वापस Home Row Position पर उंगली वापस ले आना है। स्पेस बार बटन को प्रेस करने के लिए हमेशा अंगूठे का प्रयोग करना है।
  • टाइपिंग की शुरुआत में भले ही कीबोर्ड को देख सकते हैं लेकिन बाद में आपकी नजर स्क्रीन पर होना चाहिए। उसके बाद कीबोर्ड को महसूस करके अपनी अंगुलियां को अर्जेस्ट करना है।
  • कभी भी टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के बारे में मत सांचे। हमेशा Accuracy पर ध्यान दें। जैसे-जैसे प्रैक्टिस करेंगे उसके बाद टाइपिंग स्पीड खुद-ब-खुद बढ़ जाए। शुरू में यह आपको मुश्किल लग सकता है लेकिन रोजाना प्रैक्टिस करने पर टाइपिंग करना आसान लगेगा।

कंप्यूटर में टाइपिंग से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. कंप्यूटर में टाइपिंग स्पीड को कैसे बढ़ाए?

उत्तर:- अगर आप कंप्यूटर में टाइपिंग करते हैं और अपने टाइपिंग स्पीड को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको प्रतिदिन दो से 3 घंटे टाइपिंग करनी होगी। जिससे आपकी टाइपिंग स्पीड बढ़ सकती है।

प्रश्न 2. कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करें?

उत्तर:- कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने के लिए कई तरीके होते हैं जैसे गूगल इनपुट टूल या एक्सटेंशन की मदद से, कंप्यूटर में सेटिंग या कुर्ती देव फोंट की मदद से और गूगल ट्रांसलेट की मदद।

प्रश्न 3. कंप्यूटर में जल्दी टाइपिंग कैसे?

उत्तर:- कंप्यूटर में टाइपिंग सीखने के लिए अपने आसपास के कोचिंग संस्थान का मदद ले सकते हैं या ऑनलाइन भी कोर्स के जरिए टाइपिंग सिखा जाता है। लेकिन टाइपिंग जल्दी सीखने के लिए प्रैक्टिस जरूरी है।

प्रश्न 4. कंप्यूटर में टाइपिंग सीखने में कितना समय लगता है?

उत्तर:- सामान्य टाइपिंग सीखने में 1 महीने का समय लगता है लेकिन टाइपिंग सीखने में आपकी प्रैक्टिस अहम भूमिका निभाती है।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

easymathstricks.com एक गणित विषय की वेबसाइट हैं जिसमें गणित विषय से संबंधित समस्त अध्याय के प्रश्नों को हल सहित समझाया जाता हैं।