दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है

नमस्कार दोस्तों, क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है यदि नहीं जानते तो आज आपको दुनिया के सबसे छोटे देशों की जानकारी इस आर्टिकल्स के माध्यम से मिल जाएंगी तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए तभी आप समस्त जानकारी समझ पाएगें। 

दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है

क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सबसे छोटा देश वैटिकन सिटी हैं इसका क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर हैं। वेटिकन सिटी की जनसंख्या मात्र 783 (सात सौ तेरासी) है और इस देश की मातृभाषा लैटिन है। 

वैटिकन सिटी इतना छोटा देश होने के बाद भी इसका अपना रेडियो स्टेशन व डाक विभाग भी हैं इस देश की अपनी करेंसी हैं जोकि इटली में भी मान्य हैं। इस देश में 1930 में रेलवे स्टेशन भी बनाया गया था और इस देश की अपनी सेना भी हैं।

दुनिया में यह देश इतना छोटा होने के बाद भी पावरफुल देशों में गिना जाता है इसकी सबसे बड़ी वजह है कि ईसाई धर्मगुरू यानी पोप यहीं रहते हैं। यहां फेमस कैथोलिक चर्च भी मौजूद हैं।

वैटिकन सिटी मेंकौन-सी मुद्रा का इस्तेमाल होता हैं  

वेटिकन हिल के ऊपर स्थिति होने की वजह से इसे वेटिकन सिटी कहा जाता हैं। यहां की ऑफिशियल भाषा इटैलियन हैं और इस देश की मुद्रा के रूप में यूरो का इस्तेमाल किया जाता हैं। 

वैटिकन सिटीपहले इटली देश का हिस्सा हुआ करता था। साल 1929 में यह इटली से आजाद हो गया और इस देश को अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हो गई।

क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया के 10 सबसे छोटे देश 

1. वैटिकन सिटी (Vatican City)

देश वैटिकन सिटी
देश की राजधानी वेटिकन सिटी
देश की भाषा लैटिन, इटालियन
देश की करेंसी यूरो
देश का क्षेत्रफल 0.44 km²
देश की जनसंख्या 783

क्षेत्रफल की दृष्टि से पहले नंबर पर दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी आता है। इस देश का क्षेत्रफल मात्र 0.44 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ हैं। यहाँ कि जनसंख्या मात्र 783 के आस-पास है। 

वेटिकन सिटी दुनिया भर के ईसाइयों के लिए सबसे पवित्र शहर होने के लिए जाना जाता है। यह स्थान ऐतिहासिक रूप से माइकल एंजेलो और लियोनार्डो दा विंची सहित दुनिया के महानतम कलाकारों के साथ जुड़ा हुआ है। वेटिकन सिटी सेंट पीटर्स बेसिलिका, सेंट पीटर स्क्वायर, वेटिकन संग्रहालय के लिए भी जाना जाता है।

2. मोनाको (Monaco)

देश मोनाको
देश की राजधानी मोनाको
देश की भाषा French
देश की करेंसी यूरो
देश का क्षेत्रफल 1.95 km²
देश की जनसंख्या 35,656

क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश मोनाको केवल 1.95 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। मोनाको देश छोटा भले ही हैं लेकिन इस देश की खूबसूरती देखने लायक है।

यहां का मोंटे कार्लो कैसीनो और ग्रांड प्रिक्स मोटर रेसिंग इवेंट के लिए देश विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। मोंटे कार्लो कैसीनो, मोनाको कैथेड्रल, मोनाको का समुद्र विज्ञान संग्रहालय, प्राचीन ऑटोमोबाइल संग्रहालय यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

3. नाउरु (Nauru)

देश नाउरु 
देश की भाषा अंग्रेज़ी, नाउरुई
देश की करेंसी ऑस्ट्रेलियाई डॉलर
देश का क्षेत्रफल 21 km²
देश की जनसंख्या 13,528

क्षेत्रफल की दृष्टि से तीसरे नंबर पर नाउरू देश आता हैं। जिसे पहले सुखद द्वीप के नाम से जाना जाता था। यह देश ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में स्थित हैं।

नाउरु देश की वर्तमान जनसंख्या लगभग 13,528 लोगों की है। देश की खूबसूरती पर्यटकों के आने से आती है। अनीबारे खाड़ी, मध्य पठार, जापानी बंदूकें, मोक्वा वेलो यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

4. तुवालू (Tuvalu)

देश तुवालू
देश की राजधानी फुनाफुति
देश की भाषा तुवालुयाई, अंग्रेजी
देश की करेंसी तवालुयाई डॉलर
देश का क्षेत्रफल 26 km²
देश की जनसंख्या 12,373

ओशिनिया का यह आश्चर्यजनक देश तुवालु पोलिनेशिया में दुनिया का चौथा नंबर का सबसे छोटा देश है। पहले इसे एलिस द्वीप समूह के रूप में जाना जाता था। 

द्वीप राष्ट्र की आबादी लगभग 12,373 के आस-पास है। तुवालु 25.9 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहाँ एक लोकप्रिय ऑफबीट डेस्टिनेशन भी है। फुनाफुटी समुद्री संरक्षण क्षेत्र, तुवालु डाक टिकट ब्यूरो यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

5. सान मारिनो (San Marino)

देश सान मारिनो
देश की राजधानी सैन मारिनो
देश की भाषा Italian
देश की करेंसी यूरो
देश का क्षेत्रफल 61 km²
देश की जनसंख्या 28,117

क्षेत्रफल की दृष्टि से पांचवें नंबर सान मैरिनो आता हैं जिसका क्षेत्रफल 61.2 वर्ग किमी है। इस देश की जनसंख्या लगभग 28.117 लोगों की है।

सान मैरिनो की अर्थव्यवस्था काफी हद तक वित्त, उद्योग, सेवाओं और पर्यटन पर निर्भर करती है। खूबसूरत देश के प्रमुख आकर्षण इसके चट्टानी महल हैं जो जादुई दिखते हैं। गुएटा टॉवर, पियाज़ा डेला लिबर्टा, माउंट टाइटन, पलाज़ो पब्लिको यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

6. लिकटेंस्टाइन (Liechtenstein)

देश लिकटेंस्टाइन
देश की राजधानी वादुज
देश की भाषा जर्मन
देश की करेंसी स्विस फ्रांक
देश का क्षेत्रफल 160 km²
देश की जनसंख्या 35,446

पश्चिमी यूरोप में मौजूद लिकटेंस्टाइन देश दुनिया का छटवां सबसे छोटा देश माना जाता है। इस देश की सीमाएं स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया से मिलती हैं और राइन घाटी और शानदार अल्पाइन दृश्यों को साझा करती हैं।

जिससे यह स्की, हाइक या माउंटेन बाइक के लिए यात्रियों के लिए एक मजेदार जगह बन जाती है। 160 वर्ग आबादी किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले इस देश की जनसंख्या 35,446 के आस-पास है।

7. मार्शल द्वीपसमूह (Marshall Islands)

देश मार्शल द्वीपसमूह
देश की राजधानी मजुरो (डेलैप)
देश की भाषा मार्शली भाषा, अंग्रेज़ी
देश की करेंसी अमरीकी डालर
देश का क्षेत्रफल 181 km²
देश की जनसंख्या 62,000

मार्शल द्वीपसमूह आधिकारिक रूप में मार्शल द्वीपसमूह गणराज्य, प्रशांत महासागर के मध्य एक माइक्रोनेशियाई राष्ट्र है। इसकी जनसंख्या लगभग 62,000 है। यह नाउरु और कीरीबाती के उत्तर में और माइक्रोनेशिया के पूर्व में स्थित है।

देश की की आबादी 29 कोरल एटोल में फैली हुई है जिसमें 1,156 अलग-अलग द्वीप और टापू शामिल हैं। इस देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर माजुरो है। इसके क्षेत्र का सबसे बड़ा हिस्सा किसी भी संप्रभु राज्य के 97.87% पर पानी से बना है।

8. सेंट किट्स एंड नेविस (Saint Kitts and Nevis)

देश सेंट किट्स एंड नेविस
देश की राजधानी बेसेत्री
देश की भाषा अंग्रेजी
देश की करेंसी ईस्ट कैरेबियन डॉलर
देश का क्षेत्रफल 261 km²
देश की जनसंख्या 42,696

सेंट किट्स और नेविस संघ वेस्ट इंडीज में लीवार्ड द्वीप पर स्थित एक द्वि द्वीपीय संघीय देश है। क्षेत्रफल और जनसंख्या की द्रष्टि से यह दक्षिण अमेरिका और उत्तरी अमेरिका का सबसे छोटा देश है।

देश की राजधानी और सरकार का मुख्यालय सबसे बड़े द्वीप सेट किट्स पर स्थित बेसेत्री है। छोटा राज्य नेविस दक्षिण-पूर्व में स्थित है। ऐतिहासिक तौर पर ब्रिटिश निर्भर क्षेत्र एन्गुएला भी कभी इस मंडल का हिस्सा हुआ करता था।

सेंट किट्स और नेविस उन पहले कैरेबियाई द्वीपों में शामिल हैं, जहां यूरोपीय पहले इस देश में बसे थे। सेंट किट्स कैरेबियन में पहले ब्रिटिश और फ्रांसीसी कालोनी का गढ़ हुआ करता था।

9. मालदीव (Maldives)

देश मालदीव
देश की राजधानी माले
देश की भाषा मह्ल (दिवेही)
देश की करेंसी मालदीवी रुफिया
देश का क्षेत्रफल 298 km²
देश की जनसंख्या 427,756

मालदीव या मालदीव द्वीप समूह आधिकारिक तौर पर मालदीव गणराज्य हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप देश है, जो मिनिकॉय आईलेंड और चागोस अर्किपेलेगो के बीच 26 प्रवाल द्वीपों की एक दोहरी चेन हैं।

इस देश का फैलाव भारत के लक्षद्वीप टापू की उत्तर-दक्षिण दिशा में है। यह लक्षद्वीप सागर में स्थित है। श्री लंका की दक्षिण-पश्चिमी दिशा से करीब सात सौ किलोमीटर पर हैं।

मालदीव के प्रवाल द्वीप लगभग 90,000 वर्ग किलोमीटर में फेला क्षेत्र सम्मिलित करते हैं, जो इसे दुनिया के सबसे पृथक देशों में से एक बनाता है। इसमें 1,192 टापू हैं, जिसमें से 200 पर बस्ती है। मालदीव गणराज्य की राजधानी माले हैं जो वहाँ का सबसे बड़ा शहर है, जिसकी आबादी 2006 में 103,693 थी।

10. माल्टा (Malta)

देश माल्टा
देश की राजधानी वलेत्ता
देश की भाषा माल्टाई, अंग्रेजी
देश की करेंसी यूरो
देश का क्षेत्रफल 316 km²
देश की जनसंख्या 413609

माल्टा यूरोपीय महाद्वीप में स्थित एक विकसित द्वीप देश है। इसकी राजधानी वलेत्ता है। इसकी मुख्य राजभाषाएँ माल्टाई भाषा और अंग्रेजी भाषा हैं।

इस देश ने नतीजतन विदेशी समाज को सदियों से माल्टीज़ समाज मे जगह दि है, जिसमें फीनिशियन, रोमन, ग्रीक, अरब, नॉर्मन, सिसिली, स्वाबियां, उपहार, हॉस्पिटालर्स, फ्रेंच और ब्रिटिश जसी भाषा बोलणे वाले लोग शामिल हैं।

इस देश ने 2008 में युरो मुद्रा का स्वीकार किया था। प्रत्येक यूरो ज़ोन देश के पास अपने सिक्कों के लिए अलग-अलग डिज़ाइन हैं, माल्टीज़ यूरो सिक्के अपने स्वयं के तीन विशिष्ट प्रकार के साथ आते हैं।

जरूर पढ़िए : 

उम्मीद हैं आपको दुनिया में सबसे छोटा देश कौन सा हैं की सम्पूर्ण जानकारी पसंद आयी होगीं। यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

easymathstricks.com एक गणित विषय की वेबसाइट हैं जिसमें गणित विषय से संबंधित समस्त अध्याय के प्रश्नों को हल सहित समझाया जाता हैं।