इस आर्टिकल में आप कोशिका से संबंधित जानकारी पढ़ेंगे।
कोशिका किसे कहते है
जीवो में जैविक क्रियाओ की रचना के साथ उनका संचालन करने वाली इकाई को कोशिका कहते है।
कोशिका शरीर की संरचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है, इन छोटी-छोटी कोशिकाओं के माध्यम से ही शरीर के अंगो का निर्माण और विकास होता है।
हमारे शरीर में संरचनात्म कोशिकाएँ पाई जाती है, जिनके मिलने से ऊतक का निर्माण होता है और ऊतक से मिलकर अंगो का का निर्माण होता है, और यही अंग मिल कर शरीर का निर्माण करते है, अर्थात छोटी सी कोशिका के माध्यम से ही हमारे पूरे शरीर का निर्माण होता है।
कोशिका की खोज किसने की
कोशिका की सबसे पहले खोज राबर्ट हुक ने की थी, राबर्ट हुक ने स्वयं के द्वारा बनाई गई सूक्ष्मदर्शी में कार्क के एक टुकड़े पर मर्त कोशिका को देखा था।
जीवित कोशिका को सबसे पहले देखने का श्रेय ल्वूवने हॉक को जाता है, इन्होने जीवाणु की जीवित कोशिका को सबसे पहले देखा था।
कोशिका के प्रकार
कोशिका दो प्रकार की होती है जो निम्ननुसार होती है -
1. प्रोकैरियोटिक
2. यूकेरियोटिक
प्रोकैरियोटिक कोशिका -
प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में हिस्टोन प्रोटीन नहीं होता है, जिसके कारण क्रोमैटिन नहीं बन पाता है, केवल DNA का सूत्र ही गुणसूत्र के रूप में पड़ा रहता है। अन्य कोई आवरण इसे घेरे नहीं रहता है। अतः क्रेन्द्रक नाम की कोई विकसित कोशिकांग इसमें नहीं होती है, जीवाणुओं और नील हरे शैवाल ऐसी ही कोशिकाओं से मिलकर बने होते है।
यूकेरियोटिक कोशिका -
इन कोशिकाओं में दोहरी झिल्ली के आवरण क्रेन्द्रक आवरण से घिरा केन्द्रक पाया जाता है। जिसमे DNA एवं हिस्टोन प्रोटीन के संयुक्त होने से बनी क्रोमैटिन तथा इसके अलावा केन्द्रिका होती है।
कोशिका के मुख्य भाग
कोशिका के मुख्य भाग निम्नानुसार है -
1. कोशिका भित्ति
2. जीवद्रव्य कला
3. माइटोकॉन्ड्रिया
4. अन्तःद्रव्यी जाल
5. गोल्जीकाय
6. लाइसोसोम
7. केन्द्रक
8. डी एन ए DNA
9. आर एन ए RNA
आशा है कोशिका की जानकारी आपको पसंद आयी होगी
कोशिका से सम्बन्धित किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट करे।
You must be logged in to post a comment.