जीवन क्या हैं | What is Life in Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम जीवन क्या हैं इसके बारे में चर्चा करेगें आखिर मनुष्य जीवन क्या हैं कैसे आसानी से अपना जीवन गुजारा जाए। 

यदि आप जीवन की सच्चाई जानना चाहते हैं तो आखिर तक इस आर्टिकल को पढ़े और जीवन का सार क्या हैं समझे और आसानी से अपना जीवन यापन करें।

जीवन क्या हैं 

हमारे जन्म से मृत्यु के बीच की कालावधि ही जीवन कहलाती है जो की हमें ईश्वर द्वारा दिया गया एक वरदान है।

जीवन को अंग्रेजी भाषा में Life कहाँ जाता हैं।

सरल शब्दों में कहे तो हमारे जन्म से लेकर मृत्यु तक के सफर को जीवन कहते है। सभी लोग जीवन को अपने नजरिए से ही देखते है। कोई कहता है कि जीवन एक दौड़ है, कोई कहता है कि जीवन एक सफर है।

लोग अपने जीवन की अलग ही परिभाषा देते हैं अलग-अलग लोगों का जीवन के प्रति एक अलग ही नजरिया हैं। हम यू भी कह सकते है कि जिंदगी पानी के बुलबुले की तरह है जो कभी भी खत्म हो सकती है।

जो लोग अपने जीवन में सफल हो जाते है वह जीवन को सकारात्मक नजरिए से देखते है, और जो लोग अपने जीवन के विफल हो जाते है वो जीवन को नकारात्मक नजरिए से देखते है।

जीवन की परिभाषा

जीवन की परिभाषा लंबे समय से वैज्ञानिकों और दार्शनिकों के लिए एक चुनौती रही है यह आंशिक रूप से इसलिए है क्योंकि जीवन एक प्रक्रिया है, पदार्थ नहीं। यह जीवों की विशेषताओं के ज्ञान की कमी से जटिल है, यदि कोई हो जो पृथ्वी के बाहर विकसित हो सकते हैं।

जीवन की दार्शनिक परिभाषाओं को भी आगे रखा गया है, इसी तरह की कठिनाइयों के साथ कि कैसे जीवित चीजों को निर्जीव से अलग किया जाए। जीवन की कानूनी परिभाषाओं का भी वर्णन और बहस की गई है।

हालांकि ये आम तौर पर एक मानव को मृत घोषित करने के निर्णय और इस निर्णय के कानूनी प्रभाव पर ध्यान केंद्रित करते हैं। जीवन की 123 परिभाषाओं का संकलन किया गया है।

ऐसा लगता है कि नासा द्वारा एक परिभाषा का समर्थन किया गया है: "एक आत्मनिर्भर रासायनिक प्रणाली जो डार्विन के विकास में सक्षम है"। अधिक सरलता से, जीवन है, "ऐसा पदार्थ जो स्वयं को पुन: उत्पन्न कर सकता है और जीवित रहने के आदेश के अनुसार विकसित हो सकता है"।

मनुष्य जीवन क्या है

जीवन एक अवसर है।

हमे इस संसार में इसलिए भेजा गया है ताकि हम अपने जीवन में कुछ मुकाम हासिल कर सके। यदि हमे यह जीवन मिला है तो हमे इसका अच्छे से इस्तेमाल करना चाहिए। हमे अपना एक Goal Set करना चाहिए और उसी Goal पर अपना Focus रखना चाहिए। अब यह हमारे ऊपर है कि हम इस दिए हुए अवसर का फायदा कैसे उठाते है।

जीवन एक अवसर है कुछ ऐसा करने का जो हमारे लिए तो अच्छा हो ही लेकिन साथ की साथ दूसरो के लिए भी अच्छा हो। हमारे मन में बहुत से विचार आते है लेकिन यह हम पर निर्भर होता है कि हम किस तरह के विचारो को अपने अंदर जगह देते है।

अच्छा जीवन क्या है

अगर आपके जीवन में सुख, शांति तथा स्मृति है तो आप एक अच्छा और सुखी जीवन जी रहे है और साथ में यदि आपका शरीर आपका साथ दे रहा है तो आप एक अच्छा जीवन जी रहे है।

लोग समझते है कि पैसा, ऐशो आराम और मान सम्मान ही अच्छा जीवन है लेकिन नही, ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं पैसा ही सब कुछ नही होता, पैसे के बिना भी अच्छी जिंदगी गुजारी जा सकती है।

व्यक्ति को कभी भी पुरानी बीती हुई बातो को याद करके, वर्तमान में नही जीना चाहिए, इससे कुछ होने वाला नहीं है, इससे केवल आपको दुख ही मिलेगा। अगर आप ऐसा करते है तो आपका जीवन बर्बाद हो जाएगा। 

जीवन का उद्देश्य

एक मनुष्य को अपना उद्देश्य अपने दिमाग में हमेशा साफ रखना चाहिए, यदि वह अपने उद्देश्य में सफल होना चाहते है तो हमे अपना फोकस एक ही तरफ लगाना होगा। यदि आप अपने जीवन में UPSC Qualify करना चाहते हैं तो इसे अपने जीवन का उद्देश्य बना लीजिए।

लेकिन आपको हमेशा जीवन में आगे बढ़ने के लिए सावधानी वर्तनी चाहिए, अपने विचारो के चयन में बड़ी सावधानी वर्तनी पड़ती है क्योंकि मनुष्य के दुश्मन, उसको ललचाते है और उसे लगता है कि वह जो भी कह रहे है बिलकुल सही है।

जो लोग सावधानी बरत लेते है वे जीवन में सफल हो जाते है परंतु जो व्यक्ति लोगो की ललचाई बातो में आ जाते है वह बर्बाद हो जाते है।

सही निर्णय लेना

अगर हम अपने जीवन में सही निर्णय Right decision लेते है तो हम इस अवसर का फायदा ले पाते है और यदि हम अपने जीवन में गलत निर्णय wrong decision लेते है तो हम इस अवसर का लाभ नहीं ले पाते।

जब भी हम कोई निर्णय लेते है तो हो सकता है कि हम बहुत से लोगो की बात सुने। कोई कहेगा कि यह निर्णय लो तो कोई कहेगा यह निर्णय लो लेकिन कोई कुछ भी कहे, decision तो हमे ही लेना होता है।

तो चाहे decision सही हो या गलत, अच्छा हो या बुरा ,हम खुद से ही इसे लेते है, हम खुद ही इसके जिमेदार है। केवल और केवल हम ही है जिसके जीवन की डोर हमारे हाथ में होती है।

जीवन एक संघर्ष

एक इंसान जन्म भी संघर्ष के साथ होता है और मृत्यु भी संघर्ष के साथ ही होता है। जीवन में सफलता चाहते है तो संघर्ष करना आवश्यक है। यदि तुम्हारे मार्ग में बाधाए नही आ रही तो समझ जाओ कि तुम गलत मार्ग पर चल रहे हो। संघर्ष से ही इंसान का विकास होता है और उसे दिशा मिलती है।

जिस प्रकार दिन के बाद रात आती है और फिर आने वाले उजाले को कोई नही रोक सकता, ठीक उसी प्रकार दुख को भी मान सकते है। रात कितनी भी घनी हो लेकिन सूरज का उदय होता ही है, ठीक उसी प्रकार इंसान के जीवन में भले ही कितनी भी मुसीबतें और कठिनाइयां आ जाए पर अच्छे दिन भी जरूर आते है।

ऐसे ही व्यक्ति को धैर्य रखना चाहिए और मुसीबतें आने पर उनका सामना करना आना चाहिए।

जिंदगी का मूल मंत्र क्या है?

  1. खर्च करना है तो कमाना सीखो। 
  2. बोलने से पहले सुनना सीखो। 
  3. लिखना है तो सोचना सीखो। 
  4. हार मानने से पहले फिर से कोशिश करना सीखो। 
  5. मरने से पहले खुल के जीना सीखो। 
  6. अगर पूजा करते हो तो विश्वास करना सीखो। 

जिन्दगी में दो चीजें हमेशा टूटने के लिए ही होती हैं ‘साँस और साथ’ साँस टूटने से इंसान एक ही बार मरता है लेकिन किसी का साथ टूटने से इंसान पल पल मरता है।

जरूरत के मुताबित जिंदगी जिओ, ख्वाहिशों के मुताबिक नहीं. क्योंकि जरूरत तो फकीरों की भी पूरी हो जाती है परन्तु ख्वाहिशें बादशाहों की भी अधूरी रह जाती हैं।

जीवन का सबसे बड़ा अपराध किसी की आँखों आपकी वजह से आंसू होना और जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है किसी की आँखों में आंसू आप के लिए होना। 

मनुष्य शुबह से शाम तक काम करके उतना नहीं थकता जितना क्रोध और चिंता से एक क्षण में थक जाता है.

कभी भी कामयाबी को दिमाग और नाकामी को दिल में जगह नहीं देनी चाहिए. क्योंकि कामयाबी दिमाग में घमंड और नाकामी दिल में मायूसी पैदा कर देती है.

जीवन का अंतिम सत्य क्या है?

जीवन एक झूठ है, मृत्यु एक सच्चाई है !! 

यदि हम अपने अंदर अच्छे विचारो को जगह देते है तो उन अच्छे विचारो से बहुत से और अच्छे विचार हमारे मन में उत्पन होते है। इसी प्रकार हमारे अंदर कुछ ऐसे विचारो की भीड़ इकट्ठी हो जाती है जो हमे अच्छे निर्णय लेने के लिए प्रेरित करती है।

यदि विचार अच्छे होंगे तो हमारे निर्णय भी हम अच्छे ही ले पाएंगे जो जीवन रूपी अवसर को एक अच्छे अवसर में बदल देते है और जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते है। हमे यकीन है कि आपको हमारा ये जीवन के प्रति नजरिया समझ आया होगा और अच्छा भी लगा होगा।

हमें उम्मीद है आपको हमारी यह पोस्ट जीवन क्या है, what is life in hindi अच्छी लगी होगी, हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं, धन्यवाद !!

खुश रहें, मुस्कुराते रहें और और जीवन का हर लम्हा जीयें 😊

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

easymathstricks.com एक गणित विषय की वेबसाइट हैं जिसमें गणित विषय से संबंधित समस्त अध्याय के प्रश्नों को हल सहित समझाया जाता हैं।