मोल संकल्पना एवं परमाणु संरचना

परमाणु भार :- किसी तत्व का परमाणु भार वह संख्या है जो यह प्रदर्शित करती है की तत्व का एक परमाणु कार्बन -12 के परमाणु के बारहवे (1/12) भाग द्रव्यमान अथवा हाइद्रोजन के 1.008 भाग द्रव्यमान से कितने गुना भारी है। 

मोल (Mole)

मोल किसी पदार्थ के परमाणु अणु अथवा आयन की निश्चित संख्या को व्यक्त करता है यह संख्या 6.023 X 1023 है .

एवोगाड्रो संख्या :- संख्या 6.023 X 1023 जो मोल को प्रकट करता है, को एवोगाड्रो संख्या भी कहते है।  अतः मोल पदार्थ के कणों को एवोगाड्रो संख्या में व्यक्त करते है। 

अर्थात मोल = पदार्थ का द्रव्यमान /मोलर द्रव्य मान 

ग्राम आणविक आयतन (Molecular Volume) :- समान्य ताप - दाब (NTP) पर किसी भी गैस के एक मोल का आयतन 22.4 लीटर होता है।  इस आयतन को ग्राम आणविक आयतन कहते है। 

तुल्यांकी भार (Equivalent Weight ) : किसी तत्व का तुलनयाकि भार उसके द्रव्यमान भागो की वह संख्या है, जो हाइड्रोजन के 1.008 द्रव्यमान भाग, ऑक्सीजन के  8 द्रव्यमान भाग अथवा क्लोरीन के 35.5 द्रव्यमान भाग से संयुक्त हो सके या उसके किसी यौगिक में से इन द्रव्यमान भाग से संयुक्त हो सके या उसके किसी यौगिक में से इन द्रव्यमान भागो को विस्थापित कर सके। 

इन्हे याद रखे - 

1. किसी पदार्थ के एक अणु का द्रव्यमान = पदार्थ का आणविक द्रव्यमान X 1.66X 10-24 ग्राम। 

2. ग्राम- अणु अथवा ग्राम-आणविक द्रव्यमान को मोल कहते है। 

परमाणु संरचना 

नाभिक के खोज कर्त्ता है - रदरफोर्ड 

इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान है - 9.108X10-31ग्राम

इलेक्ट्रॉन क्या है ? - ऋणावेशित कण

न्यूट्रॉन व प्रोटोन कहाँ पाये जाते है ?- नाभिक 

प्रोजिस्ट्रोन की खोज किसने की थी ? सी. डी. एण्डरसन ने 

मेसॉन की खोज किसने की थी ? युकावा ने 

न्यूट्रॉनों पर कौनसा आवेश होता है ? आवेश शून्य होता है 

रदर फोर्ड ने एक बहुत ही पतली स्वर्ण- पत्री पर किन कणो की बौछार की थी ? - एल्फा कणो की 

परमाणु में इलेक्ट्रान कहा पाए जाते है ? - नाभिक के बाहरी भाग में 

 स्पेक्ट्रमी रेखाओ का विधुत क्षेत्र में विपाटन हो जाता है। यह प्रभाव क्या कहलाता है ? - स्ट्रॉर्क प्रभाव 

रेडियो सक्रियता 

परिभाषा :- प्रकृति में पाए जाने वाले कुछ तत्वों से स्वतः अदृश्य विकिरणों के उतसर्जित होने की घटना को रेडियो सक्रियता कहते है। 

रेडियो सक्रियता पदार्थ - जिन पदार्थो से इस प्रकार की किरणे निकलती है, उन्हें रेडियोसक्रियता पदार्थ कहते है। 

उदाहरण :- यूरेनियम, थोरियम, रेडियम, पोलोनियम तथा एक्टोनियम आदि। 

रेडियो सक्रियता किरणें - रेडियो सक्रियता पदार्थो से निकलने वाली अदृश्य किरणों को रेडियो सक्रिय किरणे कहते है। 

कार्बन - डेंटिग (Carbon Dating) - जब रेडियो सक्रिय समस्थानिक C614 का उपयोग कार्बनयुक्त वस्तुओ की आयु ज्ञात करने में किया जाता है तो यह क्रिया कार्बन डेंटिग कहलाती है।  इस विधि से जीवश्मों पेड़-पौधों और जानवरो की आयु ज्ञात की जाती है। 

महत्वपूर्ण रेडियो एक्टिव तत्वों के उपयोग 

 

तत्व  उपयोग 
Na-24 रक्त परिसंचरण तंत्र की खराबी ज्ञात करने हेतु 
P-32 कैंसर ल्यूकीमियो 
I-131 ब्रेन ट्यूमर ज्ञात करने में थायरॉइड ग्राफिक्स में उत्पन्न विकार को ज्ञात करने में 
Fe-39 एनीमिया रोग ज्ञात करने में 
CO-60 कैंसर उपचार में 
C-14 निर्जीव कार्बनिक वस्तुओ की आयु निर्धारण में 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author