पाचन तंत्र क्या हैं पाचन तंत्र खराब होने के लक्षण, प्रमुख अंग, चित्र और पाचन तंत्र के कार्य

अगर जीवन मे हमें स्वास्थ रहना है तो हमें पाचन तंत्र (Digestive System) की और ध्यान देना बोहोत जरूरी है। पाचन तंत्र में समस्या के फलस्वरूप कारण हमारा शरीर बेहद कमजोर हो जाता है। जिसकी वजह से पौष्टिक युक्त खाना खाने पर भी हमारे शरीर पर उस खाने का असर नहीं होता है। 

अतः आयुर्वेद के अनुसार खराब पाचन तंत्र व्यक्ति के शरीर में सारी बीमारियों को निमंत्रण देता है। आप भली भांति जानते होंगे उचित पाचन तंत्र वाले व्यक्ति का हाजमा सदैव दरुुस्त रहता है साथ ही उसका शरीर तंदुरुस्त और हस्ट पुस्ट नजर आता है। यदि आपको भी अपना पाचन तंत्र स्वस्थ रखना है,तो ये पोस्ट सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है।

आज हम इस आर्टिकल मे हम ये जानेंगे की पाचन तंत्र क्या है? पाचन तंत्र खराब क्यो होता है? हम हमारे पाचन तत्रं को कैसे स्वास्थ्य रख सकते है? चलिए शुरू करते हैं।

पाचन तंत्र क्या है

भोजन को यांत्रिक और रासायनिक क्रिया के जरिए छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर उसमें मौजूद पोषक तत्व को कोशिकाओं के द्वारा खून में पहुंचाने की क्रिया को पाचन तंत्र रखा जाता है।

आपको बता दूं कि जब हम खाना खाते हैं और भोजन हमारे लार से मिलता है तभी से लार में मौजूद एंजाइम भोजन को पचाने की प्रक्रिया शुरू कर देते हैं।

हम जो खाना खाते हैं उस भोजन पर मौजूद मिनरल्स और विटामिंस को निकालकर हमारे शरीर की कोशिकाओं को देना यही पाचन तंत्र का मुख्य काम है।

पाचन तंत्र केवल एक अंग से ही नहीं बनता है बल्कि इसमें कई सारे अंग जैसे कि दांत, जीव रंगला छोटी आत बड़ी आत आमाशय जैसे बहुत सारे अंग होते हैं इन सभी अंगो का अपना अलग-अलग कार्य होता है

पाचन तंत्र का चित्र

हमारा पाचन तंत्र खराब क्यों होता है

पाचन तंत्र खराब होने के पीछे कहीं ना कहीं हमारी खराब दिनचर्या और गलत खानपान ही होता है। आइए यह जान लेते हैं कि हमारा पाचन तंत्र क्यों खराब होता है।

  • सही समय पे नही सोना
  • भोजन का सही वक्त नही होना
  • ज्यादा भोजन कर लेना
  • अधिक मात्रा में शराब पीना और सिगरेट पीना।
  • कम पानी पीना
  • फ़ास्ट फूड खाना
  • शारीरिक मेहनत नही करना
  • तनाव लेना
  • गलत दिनचर्या होना
  • घंटो एक ही जगह बैठे रहना

इन सभी कारणों से सबसे बड़ा कारण यह है कि हम तले हुए जंक फूड का सेवन करते हैं जिसकी वजह से हमारी रोगप्रतिकारक शक्ति भी कम होती है और हमारा पाचन तंत्र भी खराब रहता है!

अब आपका पाचन तंत्र खराब हैं ठीक नहीं हैं यह आप कैसे जानेंगे?  उसके लिए पाचन तंत्र खराब होने के लक्षण आप जान लीजिए।

पाचन तंत्र खराब होने के लक्षण

  • कब्ज रहना
  • पेट में मरोड़ होना
  • सिर दर्द होना 
  • चेहरे पर पिंपल्स रहना 
  • पेट फुला फुला सा रहना
  • बालों का झड़ना
  • शरीर में कमजोरी महसूस करना
  • चिड़चिड़ापन होना

कुछ इसी तरीके के ढेर सारे लक्षण होते हैं पाचन तंत्र खराब होने के, बस आपको इसे पहचान कर अपने पाचन तंत्र की मजबूती पर ध्यान देना चाहिए।

पाचन तंत्र के विषय में इतना कुछ जानने के बाद आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि पाचन तंत्र को मजबूत कैसे करें तो चलिए जानते हैं

पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने के लिए क्या करें

सबसे पहले आपको अपने दिनचर्या में कुछ चीजों का ध्यान रखना पड़ेगा वह कुछ इस तरीके से है।

1. पानी 

हमारे द्वारा खाए हुए भोजन को पचाने के लिए पानी बहुत ही जरूरी होता है बहुत से लोगों को पानी कम पीने की आदत होती है तो हम आपको जरूरी सलाह दे दें कि उचित मात्रा में पानी पिए। और इस बात का जरूर ध्यान रखें कि खाना खाने के तुरंत बाद एकदम थोड़ी सी मात्रा में पानी पिए और खाना खाने से एक घंटा पहले पानी ना पिए।

2. नींद

नींद हमारी जिंदगी का एक अत्यंत जरूरी क्रिया है। बहुत से लोग सफलता पाने की होड़ में नींद लेना एक फालतू का काम समझते हैं। मगर यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है आप को कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद लेना चाहिए।

विशेषज्ञ के अनुसार जब हम सोते हैं तब हमारे शरीर के अंदरूनी अंग अपने आप को खुद ठीक कर लेते हैं। जब हम अपने शरीर को पर्याप्त नींद नहीं देते हैं तब हमारे शरीर के कुछ अंग ठीक से काम नहीं करते हैं, उसमें मारा पाचन तंत्र भी एक है।

3. तनाव

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव होना सबको आम बात हो गई है तनाव चूंकि मस्तिष्क के जुड़ा होता है और हमारे शरीर से जुड़े हुए सारे अंग मस्तिष्क से ही सिग्नल मिलने पर काम करते हैं।

इसलिए हमारा मस्तिष्क ही अगर ठीक से काम नहीं करेगा तो पाचन तंत्र भी ठीक से काम नहीं करेगा इसके लिए तनाव से दूर रहिए।

4. शारीरिक कार्य 

ज्यादातर उन्हीं लोगो का पाचन तंत्र खराब होता है जो लोग शारीरिक काम (Physical Work) नही करते है कुछ लोगों की अपने कार्य में केवल मानसिक बल लगाना पड़ता है। जिस वजह से भी पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता है अतः ऐसे लोगों को एक्सरसाइज अवश्य करनी चाहिए।

5. सही समय पर भोजन 

अच्छी सेहत के लिए सही समय पर भोजन करना बहुत जरूरी है। Breakfast से लेके Dinner तक का time खाने के लिए फिक्स होना चाहिए। बार-बार असमय खाने से हमारे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है।

6. जबरदस्ती खाना खाना

कुछ लोग अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के कारण भूख न होने पर भी जबरदस्ती खाना खाते हैं जो उनके लिए नुकसान दायक हो सकता है उन्हें अपच की समस्या हो सकती है।

साथ ही उनका पाचन तंत्र भी कमजोर हो जाता है अगर आपको उचित मात्रा में भूख नहीं लगती है तो आप डॉक्टर के पास जा सकते हैं वरना आपको जब भूख लगे तभी खाना खाना चाहिए।

7. अधिक खाना खाने से बचें

एक काफी प्रचलित कहावत है कि "कम खाओ गम खाओ" इसका मतलब यह है कि आवश्यकता से अधिक खाने पर हमारे शरीर में अनेक तरह के रोग उत्पन्न होते हैं आयुर्वेद में भी बताया गया है कि जितनी भूख हो उससे थोड़ी कम मात्रा में भोजन करना चाहिए जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

8. शराब और सिगरेट से दूर रहे

शराब और सिगरेट के नुकसान सबको पता है शराब और सिगरेट से हमारे शरीर में ढेर सारे रोग उत्पन्न होते है जिसमें खराब पाचन तंत्र भी शामिल है अतः आप को शराब और सिगरेट से दूर रहना चाहिए।

9. एक जगह पर घंटों काम ना करे

Office की बात करे तो आपको पूरा दिन Computer के सामने बैठ कर काम करना पड़ता है जिससे आपके पाचन तंत्र पर खराब असर पड़ता है आपको समय-समय पर ब्रेक लेकर एक्सरसाइज करना चाहिए।

अब हमने यह जान लिया है कि पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए हमें कौन-कौन से काम नहीं करना चाहिए मगर अब हम यह भी जान लेते हैं कि पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए क्या खाएं।

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए उपयोगी चीजें

1. इलायची का सेवन

इलायची का सेवन गर्भवती स्त्रीयों की पाचन क्रिया में मदद करता है, इसे चाय के साथ भी ले सकते है।

2. अदरक का सेवन करे

अदरक का कार्य हमारे शरीर में पाचन क्रिया को ठीक करना होता है।

3. केले खाये

केला सस्ता भी है और हमारे पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है। केला शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। केले से पाचक रस और एंजाइम बनता है।

4. हरी सब्जियां

आपको अपने भोजन मे हरी सब्जियाँ, दाल, रोटी शामिल करना चाहिए। साथ ही साथ अनार, अमरुद जैसे फल पेट के स्वास्थ के लिए अच्छे होते हैं। इनसे आपका पाचन तंत्र मजबूत बनता है।

उम्मीद हैं आपको पाचन तंत्र की जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

easymathstricks.com एक गणित विषय की वेबसाइट हैं जिसमें गणित विषय से संबंधित समस्त अध्याय के प्रश्नों को हल सहित समझाया जाता हैं।