सुकन्या समृद्धि योजना क्या हैं इसके लिए योग्यता और आवेदन कैसे करें

नमस्कार दोस्तों, क्या आप सुकन्या समृद्धि योजना की समस्त जानकारी जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए। सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुवात भारत सरकार द्वारा की गई। सुकन्या समृद्धि एक बचत योजना है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए बेटी की आयु 10 वर्ष होने से पहले अकाउंट खुलवाना जरुरी होता हैं। इस अकाउंट में निवेश की न्यूनतम सीमा ₹250 रुपए है तथा अधिकतम सीमा 1.5 लाख रुपए हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश बेटी की उच्च शिक्षा या फिर शादी के लिए किया जा सकता है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा निवेश पर 7.6% की दर से ब्याज प्रदान किया जाता हैं।

यदि आप इस योजना के अंतर्गत निवेश करते हैं तो आपको टैक्स में छूट भी प्रदान की जाएगी। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा आरंभ की गई एक छोटी बचत योजना है। इस योजना को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत लांच किया गया है।

सुकन्या समृद्धि योजना क्या हैं

सुकन्या समृद्धि योजना छोटी-छोटी बचत से लड़कियों के लाभ के लिए सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक योजना है। यह योजना बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना का एक हिस्सा है। 

इस योजना का लाभ 10 साल से कम उम्र की लड़कियों के माता-पिता द्वारा बैंकों या डाकघरों द्वारा खाता खोलकर उठाया जा सकता है। इस योजना के तहत खोले जाने वाले खाते की अवधि लड़कियों के 21 वर्ष या 18 वर्ष की आयु के बाद शादी होने तक होती है।

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के लिए योग्यता

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत निम्नलिखित व्यक्ति ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

  • इस योजना के तहत केवल किसी लड़की के माता-पिता या कानूनी तौर पर जो अभिभावक होते हैं, वहीं SSY खाता खोल सकते हैं।
  • इस योजना के अनुसार खाता खोलते समय लड़की की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • एक लड़की के नाम पर केवल एक खाता ही खोला जा सकता है।
  • एक परिवार सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत केवल दो खातें खुलवा सकता है उससे अधिक नहीं, लेकिन कुछ विशेष स्थितियों में दो से अधिक लड़कियों के लिए खाता खोला जा सकता है।
  • यदि किसी माता-पिता की पहली संतान एक लड़की है और उसके बाद यदि दो जुड़वा लड़कियां पैदा होती हैं तो तीसरा खाता खोला जा सकता है लेकिन यदि किसी माता-पिता को पहले जुड़वां लड़कियों का जन्म होता हैं और बाद में किसी लड़की का जन्म होता हैं, तो तीसरा सुकन्या समृद्धि योजना में खाता नहीं खोला जा सकता है। 

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन पत्र कैसे भरें

सुकन्या समृद्धि योजना आवेदन पत्र में उस लड़की के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण डेटा भरना होगा। इसके अलावा उस लड़की के  माता-पिता या अभिभावक की जानकारी भी आवश्यक होगी। सुकन्या समृद्धि योजना आवेदन पत्र में निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी :

  • बालिका का नाम 
  • खाता खोलने वाले माता-पिता या कानूनी अभिभावक का नाम
  • शुरुआती जमा राशि
  • चेक और तारीख
  • बालिका की जन्म तिथि
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र डिटेल (प्रमाण पत्र संख्या, जारी करने की तिथि आदि)
  • माता-पिता या अभिभावक का ड्राइविंग लाइसेंस, आधार, आदि।
  • माता-पिता या अभिभावक के ID के अनुसार वर्तमान पता
  • पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि। 
  • फॉर्म पर हस्ताक्षर 

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कैसे करें?

आप इस योजना में निवेश करने के लिए आपको KYC Documents जैसे पासपोर्ट, आधार कार्ड, आदि के साथ फॉर्म जमा करना होगा।

सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर

सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरें सरकार द्वारा तिमाही घोषित की जाती हैं। 2021-22 जनवरी से मार्च के लिए ब्याज दरें 7.6% प्रति वर्ष निर्धारित की गई हैं। 

सुकन्या समृद्धि योजना जमा सीमा और कार्यकाल

जैसा कि पहले ही बताया गया हैं, सुकन्या समृद्धि खाते में एक वर्ष में कम से कम 250 रुपए और अधिक से अधिक 1.5 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं और यह राशि खाता खोलने की तारीख से प्रत्येक साल जमा होगी। 

सुकन्या समृद्धि योजना का कार्यकाल लड़की के 21 या 18 वर्ष की आयु के बाद उसकी शादी के समय तक होता है। 

सुकन्या समृद्धि खाते का समय से पहले बंद होना

लड़की के 18 वर्ष के हो जाने के बाद शादी के खर्च के लिए केवल लड़की द्वारा इस खाते को समय से पहले बंद किया जा सकता हैं। लेकिन कुछ विशेष स्थितियों में इस खाते को बंद किया जा सकता हैं जो निम्नलिखित हैं :

1. खाताधारक की अचानक मृत्यु

जिस लड़की के लिए खाता खुलवाया गया ही यदि उसकी अचानक मृत्यु हो जाती हैं तो उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक उस खाते को बंद कर सकते हैं। इसके लिए माता-पिता या कानूनी अभिभावक को मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करने होंगे।

2. खाता जारी रखने में असमर्थ

यदि लड़की के माता-पिता या कानूनी अभिभावक इस खाते को संचालित करने में असमर्थ हैं तो ऐसी स्थिति में भी खाते को बंद किया जा सकता हैं। लेकिन इसके लिए अधिकारियों से अनुमति लेनी होंगी।

Note :- यह जान लेना आवश्यक हैं कि सुकन्या समृद्धि खाते को किसी गंभीर परिस्थिति में की बंद किया जा सकता हैं।

खाता खोलने वाले बैंक

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत निम्नलिखित बैंक खाता खोलने के लिए अधिकृत हैं।

 

  • State Bank Of India
  • United Bank Of India
  • Union Bank Of India
  • UCO Bank
  • Punjab National Bank
  • Punjab And Sind Bank 
  • Indian Overseas Bank 
  • Indian Bank
  • IDBI Bank 
  • ICICI Bank
  • Central Bank Of India 
  • Canara Bank
  • Bank Of Maharashtra
  • Bank Of India
  • Bank Of Baroda
  • Axis Bank

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के लाभ

बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना के अंतर्गत शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना निवेश करने वाले माता-पिता को कई तरह के लाभ प्रदान करती है। इस योजना के प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं।

1. उच्च ब्याज दर - सुकन्या समृद्धि योजना सरकार द्वारा चलाई जाने वाली अन्य बचत योजनाओं की तुलना में अधिक ब्याज दर प्रति वर्ष प्रदान करता है।

2. गारंटीड रिटर्न - चूंकि सुकन्या समृद्धि योजना एक सरकारी योजना है, इसलिए यह निश्चित रिटर्न प्रदान करती है, इसमें धोखाधड़ी का भय नहीं रहता हैं।

3. कर लाभ - सुकन्या समृद्धि योजना धारा 80 C के तहत एक वर्ष में 1.5 लाख रुपये तक टैक्स लाभ प्रदान करता है। 

4. लचीला निवेश - इस योजना का लाभ गरीब व्यक्ति भी उठा सकता है क्योंकि इस योजना में एक वर्ष में कम से कम 250 और अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं। इस सुविधा के कारण अमीर से लेकर गरीब सभी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

5. कंपाउंडिंग का लाभ - सुकन्या समृद्धि योजना में लंबे समय तक निवेश करना पड़ता हैं। चूंकि यह वार्षिक चक्रवृद्धि का लाभ प्रदान करती है। इसलिए इसमें किए गए छोटे निवेश भी लंबे समय के बाद अधिक लाभ देंगे।

6. सुविधाजनक स्थानांतरण - सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने वाले माता-पिता या अभिभावक यदि इस खाते का स्थान परिवर्तन करना चाहे तो आसानी से बैंक या डाकघर में इसे स्थानांतरित किया जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना की विशेषताएं

सुकन्या समृद्धि योजना की कुछ विशेषताएं निम्नलिखित हैं। 

  • यदि कोई व्यक्ति एक वर्ष में 250 रुपये की न्यूनतम जमा राशि भी जमा नहीं कर पाता है तो उसके खाते को 'डिफ़ॉल्ट खाता' कहा जाएगा। कार्यकाल पूरा होने तक, यह डिफ़ॉल्ट खाता योजना में लागू ब्याज दर अर्जित करेगा। लेकिन 15 साल पूरे होने से पहले, जिस वर्ष जमा राशि जमा नहीं हुई हैं उसके लिए 250रु. + 50रु. जमा करके, डिफ़ॉल्ट खाते को खोला जा सकता हैं।
  • 18 वर्ष की आयु के बाद एक लड़की अपना सुकन्या समृद्धि खाता संचालित करने के योग्य हो सकती है।

उम्मीद हैं आपको सुकन्या समृद्धि योजना की समस्त जानकारी पसंद आयी होगीं। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

easymathstricks.com एक गणित विषय की वेबसाइट हैं जिसमें गणित विषय से संबंधित समस्त अध्याय के प्रश्नों को हल सहित समझाया जाता हैं।