मुहावरों व लोकोक्तियों में क्या अंतर है ?

लोकोक्ति का अर्थ -

लोकोक्ति का शाब्दिक अर्थ है -'लोक की उक्ति' अर्थात समाज में किसी के द्वारा किसी प्रसंग में कही बात को ही 'कहावत कहते है और इसे ही लोकोक्ति कहा जाता है।  इसलिए कहावत और लोकोक्ति में अंतर नहीं है।

मुहावरा और लोकोक्ति में अन्तर

क्र. मुहावरा लोकोक्ति
1 मुहावरे संक्षिप्त होते है। लोकोक्तियाँ विस्तृत होती है।
2 इनके अंत में प्रायः 'ना' होता है। इनके अंत में 'ना'नहीं होता है।
3 ये क्रियार्थक होते है। ये क्रियार्थक नहीं होती है।
4. मुहावरे विकारी होते है कर्ता, लिंग वचन, कारक आदि के अनुसार बदल जाते है  ये अविकारी होते है। लिंग वचन आदि के अनुसार बदलने का प्रश्न ही नहीं उठता है। 
5. मुहावरे वाक्यांश होते है।  लोकोक्तियाँ वाक्य रूप में होती है। 
6. मुहावरे गद्य में होते है।  लोकोक्तियाँ गद्य एवं पध दोनों में होती है।
7.  मुहावरे लक्षणा शक्ति पर आधारित होती है।  लोकोक्ति में अभिधेयार्थ को भी महत्व दिया जाता है। 
8. मुहावरे का क्षेत्र एक वाक्य होता है।  लोकोक्ति की व्याप्ति कई वाक्यों तक पहुँचती है।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author