धमनी और शिरा में अंतर

हमारे शरीर में दो प्रकार की रूधिर वाहिनियाँ होती है धमनी और शिरा धमनी में तीन स्तर होते है 

(I) एंडोथीलियम अथवा ट्रयूनिका इंटर्ना (Endothelium or tunica interna) - यह आंतरिक स्तर होता है, जो की चपटी एंडोथीलियम कोशिकाओं का बना होता है।

(II) ट्रयूनिका मीडिया (Tunica media) - अरेखित पेशियों से निर्मित मध्य स्तर होता है, जो कि वृत्ताकार स्तिथि में व्यवस्थित रहता है इसके साथ-साथ इलास्टिक संयोजी ऊतक भी होता है।  यह शिराओ की अपेक्षाकृत अधिक मोटा होता है।

(III) एडवेंशिया अथवा ट्रयूनिका एक्स्टर्ना ( Advensia or tunica externa) - यह इलास्टिक एवं कोलेजन तंतुओ से निर्मित होता है। यह स्तर बड़ी धमनियों में पहला तथा छोटी धमनियों में मोटा होता है।

(2) शिराएँ (Veins) 

इनमे भी तीन स्तर होते है इसके तीनो स्टार पतले होते है, जिसके कारण ये धमनियों के अपेक्षाकृत अधिक प्रत्यास्थ होती है परन्तु ट्रयूनिका एक्स्टर्ना में कोलेजन तंतु धमनियों की अपेक्षाकृत अधिक मोटे होते है अधिकतर शिराओ में (पश्चपाद की विशेष तौर से) अर्धचन्द्राकार वाल्व पाए जाते है जोकि रूधिर के विपरीत प्रवाह को रोकने का कार्य करते है अर्थात रूधिर को ह्रदय की और ले जाने में मदद करते है।

धमनी व शिरा में अंतर

 

क्र. धमनी शिरा
1. रूधिर को ह्रदय से ऊतकों तक ले जाती है। रूधिर को ऊतकों से ह्रदय तक लाती है। 
2. दीवारे मोटी लचीली व् पेशीय होती है। दीवारें पतली, लचीली होती है। 
3.  रूधिर का दाब अधिक होता है कपाट अनुस्थित होते है।  रूधिर का दाब कम होता है कपाट पाए जाते है, जो की वाच पॉकेट वाल्व कहलाते है ये रूधिर के लौटने को रोकते है।
4. गुहा संकरी होती है।  गुहा चौड़ी होती है। 
5. खाली होने पर चिपकती नहीं है  खाली होने पर चिपक जाती है।
6. शरीर में गहरी पाई जाती है  ऊपरी सतह पर पाई जाती है। 
7. रंग गुलाबी या चटकीली लाल होता है। रूधिर गहरा लाल या बैंगनी होता है। 
8. फुफ्फुसीय धमनी को छोड़कर शेष में ऑक्सीकृत रूधिर बहता है।  फुफ्फुसीय शिरा को छोड़कर शेष में अनॉक्सीकृत रूधिर बहता है।  ऑक्सीकृत रूधिर बहता है।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author