इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत, पार्ट्स की जानकारी और इसके लाभ और हानि

पेट्रोल की बढ़ती कीमत के चलते लोगों ने अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर स्विच करना शुरू कर दिया है, इससे आपको पेट्रोल की टेंशन नहीं होती हैं।

इलेक्ट्रिक बाइक डेली लाइफ के लिए बहुत जरूरी हो गई हैं। लेकिन इन्हें खरीदने से पहले इनके बारे में पूरी तरह से जानकारी होना बहुत जरूरी है।

आने वाला समय इलेक्ट्रिक गाड़ियों का है। सरकार भी इन गाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए बहुत मदद कर रही हैं। और कंपनियां भी रोज नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक को लॉन्च कर रही है।

तो अगर आप भी इलेक्ट्रिक बाइक लेना चाहते हैं तो आपको इनके बारे में कुछ बातें पता होना बेहद जरूरी है। और अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए इन बातों का जानना बहुत जरूरी है।

इलेक्ट्रिक बाइक क्या है

इलेक्ट्रिक वाहन की शुरुबात साल 1974 से कैलिफ़ोर्निया की रहने वाली Auranthic Corp ने चार्जर से एक छोटी मोटरसाइकिल का उत्पादन किया था।

लेकिन इस बाइक में 30 से 48 मील प्रति घंटे और एक पूर्ण शुल्क पर 80 मील की सीमा थी।  इसीलिए इस बाइक की बाजार में मांग नहीं चली थी।

लेकिन 2021 आते आते मार्किट में electric bike का मांग बढ़ती गई। क्योकि आज कल की बाइक में स्पीड चार्ज और ज्यादा रेंज देती है।

पेट्रोल वाहन के मुकाबले इलेक्ट्रिक बाइक का Maintenance बहुत ही सस्ती होती है और इसे आसानी से मरम्मत कर सकते है। इलेक्ट्रिक वाहन मोटर और बैटरी का पुरा निर्भर होती है।

Electric Bike कैसे खरीदें

भारत में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना बहुत आसान है, भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर subsidy दे रही हैं और उसका Tax Fee और Registration Fee है।

इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने से पहले ध्यान दे।

1. Speed

इलेक्ट्रिक बाइक में स्पीड सबसे महत्वपूर्ण होती है आपको इलेक्ट्रिक बाइक ख़रीदीने से पहले यह सोचने जरूरी है। सबसे पहले आप को जाँच करना चाहिए कि उस बाइक की स्पीड क्या है।

2. Range

इलेक्ट्रिक बाइक को खरीदी से पहले यह जांच करना जरुरी हैं कि यह फुल चार्ज होने पर कितने दुरी तय कर सकती है। यदि आप की बाइक का रेंज बहुत कम हैं तो बाइक चलाने में मजा नही आता हैं।

3. Battery or motor

इलेक्ट्रिक वाहन में दो चीजे सबसे महत्वपूर्ण है Battery और motor, क्योकि इन दो चीजें की कीमत इलेक्ट्रिक वाहन में 60-70 % तक होती है बाकि चीजों की कीमत मायने नहीं रखता।

आप बाइक खरीदने से पहले जाँच कीजिए की उसकी battery life कितने दिनों तक है और उसको कितने साल बाद बदलना होगा। दूसरा मोटर का भी ध्यान देना होगा क्योकि इलेक्ट्रिक वाहन में मोटर बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। 

4. Charging

charging बहुत महत्वपूर्ण है, अगर आप मेट्रो शहर में रहते हैं तो आपके लिए अच्छा होगा। आपको हर जगह पर charging Station मिल जायेगा।

लेकिन आप छोटे शहर से हो तो आपको ध्यान देना पड़ेगा की कंपनी चार्जिंग के लिए आप के घर में Charging Point install करके देती हे तो बहुत अच्छा होगा।

5. Maintenance

इलेक्ट्रिक बाइक में Maintenance बहुत कम लगती है, लेकिन आप बाइक खरीदने से पहले पता कर ले कि उसको कब और कहाँ मेंटेन करना पड़ेगा और उसकी कीमत क्या रहेगा।

6. Running cost

इलेक्ट्रिक बाइक में Running cost बहुत कम होती है इलेक्ट्रिक बाइक में 1 Km = 10-15 रुपए लगता है लेकिन पेट्रोल बाइक में 1 Km = 1Rs-5Rs रुपए लगती है।

7. Test drive

आप किसी भी कंपनी की बाइक खरीदने से पहले उसको चला कर जरूर देखें अगर आप को चलाने में अच्छी लगे तो खरीदे। ज्यादातर कंपनी आपको Test Drive के लिए कोई चार्ज नहीं लेते हैं।

इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत

आज कल सभी कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक बाइक निकल रही है इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत उसकी स्पीड, चार्जिंग समय और रेंज पर निर्भर करता हैं हर बाइक की कीमत अलग अलग होती है।

इलेक्ट्रिक बाइक पेट्रोल बाइक के मुकाबले थोडी महंगी होती है, उसकी कीमत 60,000/- से लेकर 3,00,000/- तक होती है।

भारत में बहुत कंपनी है जो आपने इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण कर रही है किससे एथेर, रिभोल्ट, ओला, ओकिनावा, हीरो, बजाज और टीवीएस हैं। यह सभी कंपनियो की बाइक की कीमत अलग अलग होती है।

आज कल की बाइक पूरी तरह डिजिटल प्रणाली से चलती है जो की उपयोगकर्ता को आसानी से यह बाइक को चला सकते है।

भारत मैं टॉप 5 इलेक्ट्रिक बाइक्स 2021

1. Revolt RV400

इलेक्ट्रिक बाइक में सबसे पहले हमारे मन मे Revolt बाईक ध्यान में आती हैं। यह बाइक की बनाबट लोगों को बहुत पसंद आती है।

यह बाइक भारत की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है, जो Micromax Mobile के सह संस्थापक राहुल शर्मा की अध्यक्षता से बना गुरुग्राम वाला स्टार्टअप है।

Revolt ने 2019 में अपनी बाइक पहली बार लंच की थी यह दो प्रकार के हैं पहली Revolt RV300 और दूसरी Revolt RV400 हैं। यह दोनों बाइक काफी ज्यादा अच्छी है।

इस बाइक में 3000 kw तक मोटर पावर और 85 KWH का बैटरी होती हैं इस बाइक में लगी बैटरी 4 घंटे 5 मिनट में चार्ज होती है। और 150 km तक चल सकती हैं। इसकी कीमत लगभग 1 लाख होती हैं।

2. Kridn

Kridn ने 2020 अक्टूबर में लांच हुई थी जो की एक भारतीय स्टार्टअप आधारित कंपनी One Electric ने बनाया है। Company का यह दावा है कि बाइक 8 sec में 0 - 60 km तक रेंज तय कर सकती है।

Kridn का बनाबट सिंपल होती हैं जो दिखने में अच्छी लगती है। इस बाइक में 5.5 kw तक मोटर पावर होती हैं और इस बाइक में स्पीड 120 km प्रति घंटा हैं और एक सिंगल चार्ज पर यह बाइक 120 km तक दुरी तय कर सकती है। इसकी कीमत 1.29 लाख होती हैं।

3. Kabira KM4000

Kabira Mobility 4000 2017 में स्थापित हुई थी जो गोआ की स्टार्टअप आधारित कंपनी हैं यह कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ साथ इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक बनाती है।

Kabira Mobility 4000 ने एक सिंगल चार्ज पर 150 km तक दुरी तय कर सकते हैं यह बाइक 0-40Km स्पीड पर 3.1 sec में कवर कर सकती है। 

इस बाइक में 5000 kw तक मोटर पावर और 4.4 KWH का बैटरी दिया गया हैं इस बाइक में लगी बैटरी 2 घंटे 50 मिनट से 6 घंटे 15 मिनट में चार्ज होती है। और 120 km तक चल सकती हैं। इसकी कीमत लगभग 1.36 लाख होती हैं।

4. Prana grand

prana इलेक्ट्रिक बाइक एक स्पोर्ट्स बाइक हैं जो आज कल की युबा लेते हैं यह काफी ज्यादा शानदार बाइक है। इस बाइक को SVM कंपनी ने बनाया है।

SVM कंपनी ने बाजार में आपने दो प्रकार की बाइक लंच की हैं जिसमे एक Prana Grand Model हैं और दूसरा Prana Elite Model हैं दोनों बाइक बहुत खूबसूरत है।

prana grand बाइक की कीमत दूसरे इ-बाइक से काफी ज्यादा है। इस बाइक की कीमत 2 लाख से 3 लाख तक होती हैं लेकिन यह एक स्पोर्ट्स बाइक होने के साथ इसकी रेंज 126 km होती है। यह बाइक 0-60 Kmph स्पीड पर 4 sec में कवर कर सकती है। इसको चार्ज करने में 4 घंटे 15 मिनट से 6 घण्टे 30 मिनट लगते हैं। 

5- Hero AE-47

Hero AE-47 बाइक नए लंच हुई है। Hero AE-47 की कीमत 1.25 लाख से 1.50 लाख हैं। इसकी रेंज 160 km होती है। इस बाइक की स्पीड 85 km पर घंटे है। इसको चार्ज करने में 4 घंटे लगते हैं। 

Electric Bike का Maintenance

बाइक की रेगुलर सर्विस करवाते रहना चाहिए मतलब बाइक के पार्ट्स की समय-समय पर जांच, साफ-सफाई और सर्विसिंग कराते रहना चाहिए। बाइक के कुछ पार्ट्स बहुत संवेदनशील होते हैं और उनकी विशेष देखभाल करनी पड़ती हैं। आपकी बाइक की सेहत पर निर्भर करती है कि आप बाइक के पार्ट्स की देखभाल कैसे करते हैं।

बाइक के पार्ट्स की देखभाल कैसे करे आइये जानते हैं। अगर आप इन्हें नियमित रूप से फॉलो करते हैं तो आपकी बाइक में कभी कोई परेशानी नहीं आएगी।

बाइक की चेन

  • बाइक की चेन को समय से साफ करते रहना चाहिए।
  • चेन पर लगी मिट्टी को साफ करते रहना चाहिए।
  • चेन को पानी से ना धोये ऐसा करने से चेन पर जंग लग सकती है।
  • चेन को ज्यादा टाइट या ज्यादा ढीला नही रखना चाहिए।
  • चेन को समय से मैकेनिक से चेक कराते रहना चाहिए।

एयर फिल्टर

  • एयर फिल्टर को समय से साफ करते रहना चाहिए।
  • फिक्स समय पर फिल्टर को जरूर बदलते रहें।

बैटरी

  • बैटरी को समय से साफ करते रहना चाहिए।
  • अगर बैटरी में लीकेज हो रहा हैं तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए।
  • इसकी बैटरी ज्यादा नहीं चलती हैं तो बैटरी को समय पर चार्ज करना जरूरी होता है।

टायर

  • टायर की स्थिति और हवा के दबाव का ध्यान रखना चाहिए।
  • नियमित अंतराल पर व्हील बैलेंसिंग करते रहें।
  • बिना ग्रिप वाले टायर का इस्तेमाल कभी न करें।

क्लच

  • क्लच को एडजस्ट करना जरूरी है।
  • क्लच को ज्यादा टाइट नहीं रखना चाहिए।
  • क्लच में फ्री प्ले रखें ताकि बाइक चलाते समय क्लच दबाया न जाए।

इंजन

  • इंजन की नियमित रूप से सर्विसिंग करना जरूरी है।
  • कार्बुरेटर और वॉल्व की सफाई जरूर करते रहें।

इलेक्ट्रिक बाइक के फायदे

1. कम प्रदूषण

इलेक्ट्रिक वाहनों का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये पेट्रोल से चलने वाले वाहनों के मुकाबले काफी कम प्रदूषण पैदा करते हैं। इनमें मोटर लगा होता है जो उत्सर्जन लगभग न के बराबर करता है।

2. पेट्रोल से छुटकारा

इलेक्ट्रिक वाहनों का दूसरा सबसे बड़ा फायदा ये है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल से आप दिन-प्रति दिन बढ़ रहे पेट्रोल की कीमतों से छुटकारा पा सकते हैं। इसे बस चार्ज करना होता है। और आपको पेट्रोल भरवाने के लिए बार-बार पेट्रोल पंप पर जाने की जरूरत नहीं होती है।

3. कम खर्च

दूसरे वाहनों के मुकाबले इलेक्ट्रिक वाहनों के रख-रखाव और मेंटेनेंस में खर्च कम होता है। ऐसे वाहनों को ज्यादा सर्विसिंग कराने की जरूरत नहीं पड़ती हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों को आप घर पर भी चार्ज कर सकते हैं।

4. कम ध्वनि प्रदूषण

इलेक्ट्रिक वाहन का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे किसी भी तरह का प्रदूषण दूसरे वाहनों के मुकाबले कम होता है। इलेक्ट्रिक वाहन दूसरे वाहनों के मुकाबले काफी कम आवाज करते हैं। और न ही ये ज्यादा वाइब्रेट करते हैं। इलेक्ट्रिक वाहन की सवारी काफी स्मूथ होती है।

5. सरकारी मदद 

इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग करने से सरकार भी लोगों की मदद कर रही है। केंद्र सरकार ने इस साल के बजट सत्र के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीददारी पर छूट की घोषणा की थी। इसके अलावां यदि आप दिल्ली जैसे राज्य में रह रहे हैं तो आपको राज्य सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद पर 1.5 लाख रुपये तक की छूट का लाभ मिल सकता है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी को लागू किया है।

इलेक्ट्रिक बाइक के नुकसान

1. चार्जिंग स्टेशन की कमी

इलेक्ट्रिक बाइक चार्जिंग से चलते हैं। उनको चार्ज करना पड़ता है। लेकिन भारत में अभी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पर्याप्त संख्या में चार्जिंग स्टेशन्स नहीं है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ सबसे बड़ी मुसीबत है। ऐसे में आप हर जगह अपनी इलेक्ट्रिक बाइक को नहीं ले जा सकते हैं।

2. ज्यादा कीमत

इलेक्ट्रिक बाइक, पेट्रोल से चलने वाली बाइक से महंगी होती हैं। क्योंकि इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी महंगी होती हैं इलेक्ट्रिक बाइक में बैटरी सबसे महंगा कॉम्पोनेन्ट होता हैं।

इसलिए लोग कम पैसे में दूसरी बाइक खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। 

3. कम पावर

इलेक्ट्रिक बाइक, पेट्रोल से चलने वाली बाइक से कम पावरफुल होते हैं। इलेक्ट्रिक वाहन में इस्तेमाल की जाने वाली मोटर भी काफी महंगी होती है।

4. प्रदूषण

इलेक्ट्रिक बाइक, पेट्रोल से चलने वाली बाइक से कम उत्सर्जन करते हैं। जिससे प्रदूषण बहुत कम होता है। लेकिन फिर भी ये वाहन पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त नहीं है। इलेक्ट्रिक वाहन में इस्तेमाल होने वाली बैटरी और चार्जिंग पावर जरुरी नहीं है कि ग्रीन एनर्जी पैदा करें।

5. रेंज

अगर आपको 150 से 200 km जाना हैं और आपने 100% बैटरी चार्ज कर ली हैं तो इसकी इसकी रेंज 80 km से 110 km तक होती हैं। पेट्रोल को भरवाने में 5 min लगते हैं और अगर फ़ास्ट चार्ज हो रहा हैं तो बैटरी को चार्ज करने में 1 घंटे से 1:30 घंटे लगता हैं।

Note :- दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी को लागू किया है। इलेक्ट्रिक कारों को खरीदने पर 1.5 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। दो पहिया वाहन और ई रिक्शा आदि पर 30 हजार की सब्सिडी मिलेगी। यह पॉलिसी 3 साल के लिए बनाई गई है, इसके बाद इसकी समीक्षा की जाएगी।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author