इन स्टार्स ने फिल्में छोड़कर मेकर्स का किया नुकसान

बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर अपनी कैट फाइट के लिए जानी जाती है। आए दिन इन अभिनेत्रियों की तू तू मैं मैं की मीडिया में आती रहती है। ऐसी ही खबरें एक बार अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण को लेकर भी आई थी।

इन स्टार्स ने फिल्में छोड़कर मेकर्स का किया नुकसान

अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण आज दोनों ही इंडस्ट्री का काफी बड़ा नाम है। दोनों कई सुपरहिट फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का जलवा दिखा चुकी है। दोनों फैन फॉलोइंग के मामले में भी एक दूसरे से बिल्कुल भी कम नहीं है। दोनों की पॉपुलैरिटी बहुत ज्यादा है।

सोशल मीडिया पर भी दोनों की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। हालांकि दोनों के बीच का रिश्ता इतना मजबूत नहीं है। जब एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का से दीपिका के बारे में पूछा गया था तो अनुष्का ने कहा था कि, दीपिका और मुझ में तुलना जैसी कई बात नहीं है।

उनकी कोई भी चीज मुझसे मेल नहीं खाती है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, हम दोनों फिल्में भी अलग-अलग करते है, लेकिन मैं अपनी फिल्मों को लेकर सिलेक्टिव रहती हूं। बताया जाता है कि, दोनों के बीच के तू तू मैं मैं का कारण एक्टर रणवीर सिंह थे।

रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका से पहले रणवीर अनुष्का शर्मा को डेट किया करते थे। हालांकि कुछ कारणों के चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया था। एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने दीपिका के बारे में बात करते हुए कहा था कि,

एक बार उनके दोस्त का फोन आया था, और उन्होंने कहा था कि, दीपिका ये जवानी है दीवानी फिल्म कर रही है, अनुष्का नहीं। उनकी दोस्त ने कहा था कि, दीपिका अयान जैसे डायरेक्टर की चॉइस है, जबकि अनुष्का अनुराग कश्यप और हिरानी की चॉइस है।

अनुष्का ने बताया कि, उन्होंने कभी भी किसी को इस तरह नीचा नहीं गिराया, और यही उन्हें दूसरों से अच्छा बनाता है। उन्हें इस तरह दूसरों पर कचरा नहीं फेंकना चाहिए, क्योंकि वो भी कभी किसी पर कचरा नहीं फेंकती।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author