क्या होते Tense और वाक्य ?

Tense किसे कहते हैं ?

जैसा कि हम सभी जानते है कि tense का हिंदी अर्थ काल होता हैं इसकी मदद से हम यह पता लगा सकते है कि कोई कार्य कब हुआ है वर्तमान में भूतकाल में या भविष्य काल में।

Tense के प्रकार:-

Tense तीन प्रकार के होते हैं:-

1. Present Tense (वर्तमान काल)

2. Past Tense (भूत काल)

3. Future Tense (भविष्य काल)

इसके बाद जब हम विस्तार से देखेगे तो प्रत्येक tense के चार-चार प्रकार होते है:-

i. Indefinite/Simple

ii. Continuous

iii. Perfect

iv. Perfect Continuous.

 

वाक्य क्या है ?

अर्थ पूर्ण शब्दो के समूह को वाक्य कहते है। Tense की दृष्टि से देखे तो वाक्य चार प्रकार के होते है।

a. सकारात्मक वाक्य (Affirmative Sentence)

b. नकारात्मक वाक्य (Negative Sentence)

c. प्रश्नात्मक वाक्य (Interrogative Sentence)

d. प्रश्नात्मक और नकारात्मक वाक्य (Interrogative+Negative Sentence)

इसका मतलब यह है कि हम प्रत्येक वाक्य को चार प्रकार से बना सकते है। और निर्देश के अनुसार परिवर्तित कर सकते है।

जैसा कि हम सभी पहले ही पड़ चुके है कि वाक्य चार प्रकार के होते है:- 

i. राम बाज़ार जाता है। (सकारात्मक).

ii. राम बाज़ार नही जाता है। (नकारात्मक).

iii. क्या राम बाज़ार जाता है। (प्रश्नात्मक).

iv. क्या राम बाज़ार नही जाता है। (प्रश्नात्मक+नकारात्मक).

हम जानते है कि एक वाक्य मुख्यत तीन टर्म्स यानी कर्ता, क्रिया, कर्म से मिलकर बनता है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते है।

  1. कर्ता (Subject):-  इसके बिना किसी वाक्य की कल्पना नहीं की जा सकती मतलब यह किसी भी वाक्य का मुख्य पात्र होता है।
    जैसे:- राम बाज़ार जाता है। इस वाक्य में राम कर्ता है जो कार्य कर रहा है।
    जैसा कि हम जानते है कि कर्ता दो प्रकार के होते है:-  i.  एकवचन कर्ता (Sungular Subject)          ii.  बहुवचन कर्ता (Plural Subject).
  2. क्रिया (Verb):-  हमे यह पता चलता है कि कौन सा कार्य (क्रिया) हो रहा है। जैसे:- पढ़ना, लिखना, आना, जाना, सोना, जागना, खेलना, आदि। क्रिया के तीन रूप होते है।
  3. कर्म (Object):-  हमे यह पता चलता है कि कार्य किस पर हो रहा है। जैसे:- राम गणित पड़ता है। उक्त वाक्य में गणित कर्म है।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

Blogger & Content writer.