Gst क्या है Gst के लिए Apply कैसे करे की समस्त जानकारी

नमस्कार दोस्तों, क्या आप GST की समस्त जानकारी जानना चाहते हैं तो आप एकदम सही पेज पर आए हैं इस पेज पर आपको GST की समस्त जानकारी मिल जाएगी। तो चलिए GST की समस्त जानकारी पढ़ते और समझते हैं।

GST क्या है

जीएसटी एक प्रकार का वन स्टॉप सॉल्यूशन है। जो वस्तु एवं सेवा कर पर एक साथ कर लगाता है अर्थात पहले केंद्र सरकार वस्तु पर अलग से टैक्स लगाती थी और सर्विसेज पर अलग से टैक्स लगाती थी। जिसके परिणाम स्वरूप टैक्स को वसूलने में प्रॉब्लम से उत्पन्न होने लगी थी। इसी के कारण जीएसटी आया।

जीएसटी से यह लाभ है कि वस्तु एवं सेवा कर से संबंधित कर जीएसटी के माध्यम से एक भी बार में वसूला जा सकता है।

GST Number कैसे ले

भारत में 2017 से पहले टैक्स की व्यवस्था बड़ी जटिल थी। जिसके परिणाम स्वरूप लोगों को टैक्स भरने में समस्या होती थी। जिसके कारण tax का अंतिम भार उपभोक्ता पर पड़ता था।

इससे उपभोक्ता खफा होता था और साथ ही साथ सरकार से भी नाराज रहता था और सरकार को भी Tax वसूलने में बड़ी समस्या होती थी, क्योंकि वस्तु पर अलग से टैक्स लगता था सर्विसेज पर अलग से टैक्स लगता था तो इससे समस्या होने लगती थी।

इसी के कारण वस्तु एवं सेवा कर अर्थात जीएसटी की अवधारणा लाई गई। जिसके माध्यम से टैक्स Include करके वस्तु एवं  सेवा पर साथ में ही  कर लगने लगा।

Gst की जरुरत क्यों पड़ी

(1). जीएसटी की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि इससे कैस्केड प्रभाव उत्पन्न होता था। जिसके परिणाम स्वरूप वस्तु की लागत बढ़ जाती थी।

(2). इस टैक्स सिस्टम की आवश्यकता इसलिए पड़ी इससे अलग-अलग स्टेट में जो टैक्स लगता था। जिसके परिणाम स्वरूप एक Integrate नेशनल मार्केट की स्थापना नहीं हो पाती थी।

(3). इस टैक्स सिस्टम की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि इंटरनेशनल लेवल पर यह टेक्स सिस्टम एडजस्टमेंट नहीं कर पाता था। जिसके परिणाम स्वरूप एफडीआई और साथ ही साथ एफपीआई प्रभावित होता था।

(4). इस Tax सिस्टम की आवश्यकता इसलिए पड़ी की यह Tax सिस्टम बड़ा जटिल था जिसका अनुपालन करना जनसामान्य के लिए कठिन था।

GST नंबर के लिए अप्लाई करने के लिए लगने वाला डॉक्यूमेंट कौन-कौन सा है

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. मेल आईडी
  4. वाटर बिल और साथ ही साथ पहचान पत्र

GST के लिए Apply कैसे करे

GST के लिए अप्लाई करने के लिए आपके पास आधार कार्ड और पहचान पत्र होना चाहिए। जिससे आप आसानी से GST के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

GST के लिए Apply करने का प्रोसेस क्या है

(1). सबसे पहले आपको GST की Official Websites पर जाना है और ऑफिसियल वेबसाइट ओपन करना है।

जब आप पोर्टल पर क्लिक करते हैं तब जीएसटी का रजिस्ट्रेशन फॉर्म का पार्ट ए ओपन होता है। उसमें आपको अपनी बेसिक जानकारी जैसे आपका नाम, जन्मतिथि और आपका मोबाइल नंबर भरने के लिए कहा जाता है।

(2). इसके बाद आपकी मेल आईडी पर एक ओटीपी आएगा आपको उस ओटीपी को Verify के Option में fill up करना है। फिर आपका  रजिस्ट्रेशन फॉर्म वेरीफाई हो जाएगा।

इसके बाद आपको आवश्यक डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा जैसे कि वाटर बिल और साथ ही साथ एड्रेस का प्रूफ और हाउस टैक्स का प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।

(3). डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करिए। जैसे सबमिट के बटन पर क्लिक करते हैं। वही आपको एक नंबर मिलेगा।

उस नंबर को आप नोट कर के रख लीजिए। अब आपको Next के बटन पर क्लिक करना है जैसे Next के बटन पर क्लिक करेंगे उसके बाद आप पार्ट बी पर पहुंच जाएंगे।

(4). Part-B को भरने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर आपको मिल जाएगा। इसके बाद जीएसटी ऑफिसर आपके रजिस्ट्रेशन फॉर्म का रिव्यु करेंगे।

यदि रजिस्ट्रेशन फॉर्म में भरी गई जानकारी में कोई त्रुटि है। तब आप के फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया जाएगा। यदि फॉर्म सही है तब आगे का प्रोसेस चालू किया जाएगा यह सब सूचना आपको ईमेल के माध्यम से दिया जाएगा।

(5). जब सभी डॉक्यूमेंट को जांच हो जाएगी तब आपको gst नंबर एलॉट की जाएगी।

Gst की विशेषता क्या है

  • यह दोहोरी कर व्यवस्था है।
  • अल्कोहॉल को GST से बाहर रखा गया हैं।
  • पेट्रो प्रोडक्ट पर GST का निर्धारणGST Council द्वारा की जाएगी।

Gst के लाभ क्या है

1. कंज्यूमर को बेनिफिट 

  • मुद्रास्फीति में कमी।
  • क्रय शक्ति समता में वृद्धि। 
  • मार्किट डिमांड में ग्रोथ। 

2. ट्रेडर को लाभ

  • प्रोडक्शन में वृध्दि
  • Tax स्ट्रक्चर Easy
  • अंतरराष्ट्रीय व्यापार को प्रोत्साहन
  • कराघाट में कमी।

3. इकोनॉमी को क्या लाभ

  • कानूनों में समानता। 
  • इंटेग्रेट नेशनल मार्किट की स्थापना। 
  • एफडीआई को प्रोत्साहन। 
  • जीडीपी में वृद्धि। 

4. Tax सिस्टम को क्या लाभ

  • कर न चुकाने वाले व्यक्तियों की कमी।
  • रेवेन्यू में वृद्धि।

5. Gst से रेलिटेड कॉन्स्टिट्यूशन प्रोविजन क्या है

  • अनुच्छेद 366 (12) में वस्तुओं की डेफिनेशन
  • आर्टिकल 366( 26a) में सेवाओ की डेफिनेशन
  • आर्टिकल 246(a) प्रत्येक राज्य को Gst से रेलिटेड लॉ बनाने का अधिकार हैं।

Gst Network क्या है

जीएसटी Network एक Technology आधारित प्रक्रिया है ।जिसके माध्यम से कर अनुपालन को सुगम बनाना है और साथ ही साथ करकी व्यवस्था को और स्ट्रांग करना है।

जीएसटी नेटवर्क के द्वारा 1 जीएसटी पोर्टल विकसित किया है। जिसका उद्देश्य है कि कर चुकाने वाले व्यक्तियों को कर चुकाने में कोई समस्या ना हो।

जीएसटी नेटवर्क की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह केंद्र सरकार और राज्य सरकार और साथ ही साथ निजी कंपनियों द्वारा संचालित है। इसमें केंद्र सरकार के 24% Share हैं और राज्य सरकार के 25% Share हैं। और निजी कंपनी के 6% Share हैं।

जिसके परिणाम स्वरूप इससे यह पता चल जाता है कि इस पर मोनोपोली या मतदान का अधिकार या निर्णय लेने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है और राज्य सरकार के पास है।

Gst Council क्या है

GST Council एक Constitution Institution है। जिसमें सभी स्टेट के फाइनेंस मिनिस्टर और साथ ही साथ सेंट्रल गवर्नमेंट के वित्त मंत्री भाग लेते हैं।

इसमें केंद्र सरकार का मत देने का भार 1/3 है। और साथ ही साथ राज्य सरकार का वोट देने का भार 2/3 है ।और कोई भी यदि अमेंडमेंट होना है तो उसके लिए 3/4 बहुमत की आवश्यकता पड़ती है।

Gst council के कार्य क्या है

(a). जीएसटी Council का यह कार्य है कि वह स्टेट गवर्नमेंट और लोकल गवर्नमेंट और साथ ही साथ सेंट्रल गवर्नमेंट को समाहित करने के लिए अपनी सिफारिश देता है।

(b). इनमें उन वस्तुओं की सिफारिश की जाती है जो वस्तु जीएसटी के दायरे से बाहर हैं।

(c). साथ ही साथ इसका एक प्रमुख कार्य भी है उस डेट को निर्धारित करना जिस पर पेट्रोप्रोडक्ट्स पर जीएसटी के रेट को निर्धारित किया जा सके।

(d). इस काउंसिल का एक प्रमुख कार्य भी है कि उसे लिमिट लाइन का भी निर्धारण करना जिसमें कम टर्नओवर वाले व्यापारियों को Gst से राहत मिल सके।

(e). नार्थ ईस्ट स्टेट के लिए विशेष रूप से जीएसटी के प्रावधानों में संशोधन करना जिससे जीएसटी के दायरे को सीमित किया जा सके। किसी डिजास्टर की सिचुएशन में जीएसटी को वसूलने के लिए जीएसटी स्पेशल दल की स्थापना के लिए सिफारिश करना।

जरूर पढ़िए : मोबाइल से e-SHRAM CARD कैसे बनाये

FAQ

(1). Gst क्या है?

गुड्स एंड सर्विसेज पर लगने वाला एक प्रकार का इंक्लूड टैक्स है।

(2). Gst की विशेषता क्या है?

टैक्स स्ट्रक्चर के प्रोसेस को इजी करना।

(3). Gst की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

Gst की ऑफिशियल वेबसाइट का नाम है- gst.gov.in

(4). Gst की जरुरत क्यों पड़ी?

Cascading effect के कारण

(5). Gst के बेनिफिट क्या है?

Gst का सबसे बड़ा बेनिफिट यह है कि इससे इंडियन इकोनामी ग्रोथ होगी।

निष्कर्ष :

Gst का नंबर कैसे ले से संबंधित आर्टिकल में मैंने Gst क्या है? जीएसटी की विशेषता क्या है और जीएसटी की जरुरत क्यों पड़ी है? आदि जानकारी बताई है।

यदि यह Article आपको अच्छी लगी है तो इस Article को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया जैसे Whatsapp,  Linkedin, Telegram पर शेयर करना ना भूले जिससे मुझे Motivation मिले।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

easymathstricks.com एक गणित विषय की वेबसाइट हैं जिसमें गणित विषय से संबंधित समस्त अध्याय के प्रश्नों को हल सहित समझाया जाता हैं।