Past Perfect Tense

Past Perfect Tense  के द्वारा हमे यह पता चलता है कि कोई कार्य भूतकाल में संपन्न हो चुका था।

सामान्यतः इसकी पहचान के लिए हम देखते है कि वाक्यों के अंत में था, थे, थी एवम चुका था, चुकी थी, चुके थे आता है।

अब हम वाक्यों को अंग्रेजी में परिवर्तित करना सीखेंगे परन्तु उससे पहले हम सहायक क्रिया (Helping Verb) के बारे में जानेंगे।

Had:- इस tense में सभी कर्ता (All Subjects) के साथ सहायक क्रिया had का प्रयोग किया जाता है।

सकारात्मक वाक्य (Affirmative Sentences):-

Formula:- Sub + had + Viii + Obj.

जैसे:-  1. राम क्रिकेट खेल चुका था।

            Ram had played cricket.

           2. सीता खाना पका चुकी थी।

           Seeta had cooked food.

           3. हम स्कूल जा चुके थे।

           We had gone to school.

नकारात्मक वाक्य (Negative Sentences):-

Formula:- Sub + had + not + Viii + Obj. 

जैसे:-   1. राम ने क्रिकेट नही खेला था।

              Ram had not played cricket.

            2. सीता ने खाना नही पकाया था।

            Seeta had not cooked food.

            3. हम स्कूल नहीं गए थे।

            We had not gone to school.

प्रश्नात्मक वाक्य (Interrogative Sentences):- 

Formula:- Had + sub + Viii + Obj ?

जैसे:-  1. क्या राम क्रिकेट खेल चुका था ?

               Had Ram played cricket ?

           2. क्या सीता खाना पका चुकी थी?

              Had Seeta cooked food ?

           3. क्या हम स्कूल जा चुके थे ?

              Had we gone to school ?

प्रश्नात्मक और नकारात्मक वाक्य (Interrogative and Negative Sentences):-

Formula:- Had + sub + not + Viii + Obj ?

जैसे:- 1. क्या राम ने क्रिकेट नही खेला था ?

            Had Ram not played cricket ?

          2. क्या सीता ने खाना नही पकाया था ?

            Had Seeta not cooked food ?

          3. क्या हम स्कूल नहीं गए थे ?

            Had we not gone to school ?

इस प्रकार से आज के लेख में हमने Past Perfect Tense के बारे में विस्तार से पढ़ा।

हमे आपसे ये अपेक्षा है कि आप सभी को यह लेख ज्ञानवर्धक साबित होगा।

लेख को और अधिक आसान और सरल बनाने के लिए आपके सुझाव सादर आमंत्रित है।

                                  शुभकामनाओं सहित 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

Blogger & Content writer.