मोबाइल से ई-श्रम कार्ड (e-SHRAM CARD) कैसे बनाये

नमस्कार दोस्तों आज हम इस पोस्ट में मोबाइल से ई-श्रम कार्ड कैसे बनाये की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं। 

क्योंकि हमारे देश में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पास लैपटॉप या कंप्यूटर की सुविधा नहीं हैं तो ऐसे में वह अपने मोबाइल फोन से भी ई-श्रम कार्ड बना सकते हैं।

इसके लिए आपको हमारे द्वारा बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा जिससे आप आसानी से अपने मोबाइल में श्रम कार्ड को बना सकते हैं। और आप ई-श्रम कार्ड की पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकेंगे। तो चलिए ई-श्रम कार्ड बनाना शुरू करते हैं।

मोबाइल से ई-श्रम कार्ड कैसे बनाये

मोबाइल से E-shram Card बनाने के लिए सबसे पहले आपके पास एक टच स्क्रीन वाला स्मार्टफोन होना चाहिए जिसके अंदर अच्छे से इंटरनेट चलता हो तभी आप मोबाइल से ई-श्रम कार्ड बना सकते हैं। 

चलिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके ई-श्रम कार्ड बनाना शुरू करते हैं। 

Step 1. सबसे पहले आपको क्रोम ब्राउजर में ई-श्रम कार्ड सर्च करना हैं। यदि आप चाहे तो https://register.eshram.gov.in/ लिंक पर क्लिक करके भी वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

Step 2. इसके बाद आपको E-shram Card वाली वेबसाइट पर क्लिक करना हैं। जिससे आप E-shram Card पर अपना रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

Step 3. जैसे की आप ऊपर दिए हुए स्क्रीनशोर्ट में देख सकते हैं आपको एक लाल कलर के बॉक्स में REGISTER on e-shram लिखा दिख रहा होगा आपको उस पर क्लिक करना हैं। जैसे ही आप उस पर क्लिक करेगें आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। 

Step 4. अब आपको अपने आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर को डालना हैं उसके बाद सिक्योरिटी के लिए सही से Captcha डालना हैं और Send OTP पर Click करना हैं।

आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा जिसे आपको ऊपर बताए गए फोटोज के अनुसार डालना हैं। चलिए अब आगे का स्टेप फॉलो करते हैं।

Step 5. इसके बाद आपको 16 अंकों का अपना आधार कार्ड नम्बर डालना हैं OTP पर क्लिक करना हैं। सही से Captcha भरना हैं और I Agree के सामने बने छोटे से बॉक्स पर Click करना हैं और सबसे नीचे Submit के बटन पर क्लिक करना हैं।

जैसे ही आप Submit के बटन पर क्लिक करेगें वैसे ही आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा।

Step 6. आप नीचे दिए स्क्रीनशॉर्ट में देख सकते है जैसे ही आप मोबाइल पर आया OTP डालेगें आपकी स्क्रीन पर आपका आधार कार्ड खुल जाएगा। आपको Continue to Enter Other Details पर Click करना हैं।

Step 7. जैसे ही आप Continue to Enter Other Details पर Click करेगें आपकी स्क्रीन पर एक फ्रॉम खुल जाएगा जिसमें आपको अपनी सभी जानकारी डालनी होगी।

अपनी समस्त जानकारी भरने के बाद आपको Save & Continue के बटन पर Click करना होगा।

Step 8. इसके बाद आपको अपनी Education की जानकारी को भरना है यदि आपके पास Education Certificate हैं तो आप उसे भी Upload कर सकते हैं। उसके बाद Save & Continue के बटन पर क्लिक करना होगा।

Step 9. यदि आप किसी फील्ड में जॉब करते हैं तो उस फील्ड का नाम और कितने साल से आप उस काम को कर रहे हैं अपना अनुभव आप यहाँ डाल सकते हैं।

Step 10. सबसे लास्ट में आपको अपने Bank Account की डिटेल्स डालनी हैं और Save & Continue बटन पर Click करना हैं। 

सभी जानकारी भरने के बाद आपको Submit के बटन पर Click करना हैं।

Step 11. लीजिए आपका ई-श्रम कार्ड (E-SHRAM Card) आपकी मोबाइल की स्क्रीन पर आ जाएगा। और आप उसे Download करके अपने मोबाइल में रख सकते हैं।

 

जरूर पढ़िए : 

उम्मीद हैं आपको E-SHRAM Card की जानकारी पसंद आयी होंगी। 

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

easymathstricks.com एक गणित विषय की वेबसाइट हैं जिसमें गणित विषय से संबंधित समस्त अध्याय के प्रश्नों को हल सहित समझाया जाता हैं।