गुरुत्वाकर्षण क्या है ?

न्यूटन का सार्वधिक गुरुत्वाकर्षण नियम :-

F = G.m1Xm2 /r

गुरुत्व : वह बल जिससे पृथ्वी किसी वस्तु को अपने केंद्र की ओर खींचती है। इसी के कारण मुक्त रूप से ऊपर फैंकी गई वस्तुएँ पृथ्वी की सतह पर आकर गिरती है।

गुरुत्व व गुरुत्वाकर्षण में अंतर : गुरुत्वाकर्षण किन्ही दो पिंडो के बीच लगने वाला बल है, जबकि गुरुत्व पृथ्वी व अन्य वस्तुओ के बीच लगने वाला आकर्षण बल है। गुरुत्व गुरुत्वाकर्षण की ही स्थिति है।

गुरुत्वीय त्वरण : पृथ्वी के आकर्षण बल के कारण किसी वस्तु के वेग में प्रति सेकंड होने वाली वृद्धि गुरुत्वीय त्वरण है। 

इसका मान पृथ्वी पर 9.8 m/s2 होता है।

g = GMe/Re2 

यहाँ Me = पृथ्वी का द्रव्यमान 

Re = पृथ्वी की त्रिज्या 

g = 9.8 मीटर/सेकंड2

g के मान में परिवर्तन :-

  • g का मान सदैव वस्तु के द्रव्यमान पर निर्भर नहीं होकर स्थान विशेष पर निर्भर करता है।
  • भिन्न-भिन्न स्थानों पर g का मान भिन्न-भिन्न होता है। 
  • भूमध्य रेखा पर किसी वस्तु का मान सबसे कम एवं ध्रुवो पर सर्वाधिक होता है।
  • पृथ्वी तल से ऊपर या नीचे जाने पर g का मान घटता है, जबकि पृथ्वी के केंद्र पर किसी वस्तु के भार का मान एवं भार शून्य होता है तथा वस्तु का द्रव्यमान वही रहता है। द्रव्यमान एक अदिश व भार एक सदिश राशि है।

लिफ्ट में भार में परिवर्तन

(1) लिफ्ट के त्वरित गति से ऊपर जाने पर :-भार बढ़ा हुआ प्रतीत होता है। 

(2) लिफ्ट के त्वरित गति से नीचे जाने पर :- भार घटा हुआ प्रतीत होता है। 

(3) यदि लिफ्ट समान वेग से ऊपर/नीचे जाए तो :-भार में परिवर्तन नहीं होता है।

(4) यदि नीचे आते समय लिफ्ट का रस्सा टूट जाए :- भार शून्य प्रतीत होता है।

  • पलायन वेग : वह न्यूनतम वेग जिसके द्वारा किसी पिण्ड को पृथ्वी की सतह से ऊपर की तरफ फेंके जाने पर वह गुरुत्वीय क्षेत्र को पार कर जाता है एवं लौटकर पृथ्वी पर वापस नहीं आता पलायन वेग कहलाता है।
  • यहाँ R पृथ्वी की त्रिज्या (6.4 X 106 मीटर )
  • g = 9.8 मी./सैकण्ड 2
  • पृथ्वी की अपेक्षा चन्द्रमा का द्रव्यमान लगभग है -1/81
  • जब कोई वस्तु ऊपर से गिराई जाती है, तो उसका भार होता है। - परिवर्तनशील 
  • पृथ्वी का पलायन वेग कितना है ? - 11.2 किमी/से.
  • भू -स्थायी उपग्रह पृथ्वी के चारो और एक चक्कर लगाता है - 24 घंटे में 
  • भूमध्य रेखा से ध्रुवो की ओर जाने पर गुरुत्वीय त्वरण का मान - बढ़ता जाता है 
  •  जब किसी वस्तु को विषुवत रेखा से ध्रुवो की ओर ले जाया जाता है, तो उसका भार - बढ़ता है 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author