Future Perfect Tense

Future Perfect Tense  के द्वारा हमे यह पता चलता है कि भविष्य में कोई कार्य संपन्न होगा।

सामान्यत इसकी पहचान के लिए हम देखते है कि वाक्यों के अंत में चुका होगा, चुकी होगी, चुके होगे आता है।

  अब हम वाक्यों को अंग्रेजी में परिवर्तित करना सीखेंगे परन्तु उससे पहले हम सहायक क्रिया के बारे में विस्तार से पड़ेंगे।

1. Will have :- He, she, it, you, they, कर्ता के साथ सहायक क्रिया will have का प्रयोग किया जाता है।

2. Shall have:- I, we कर्ता के साथ सहायक क्रिया shall have का प्रयोग किया जाता है।

सकारात्मक वाक्य (Affirmative Sentences):- 

Formula:- Sub + will/shall + have + Viii + Obj.

जैसे:- 1. राम क्रिकेट खेल चुका होगा।

          Ram will have played cricket.

          2. सीता खाना पका चुकी होगी 

          Seeta will have cooked food.

          3. हम स्कूल जा चुके होगे।

         We shalll have gone to school.

नकारात्मक वाक्य ( Negative Sentences):- 

Formula:- Sub + will/shall + not + have + Viii + Obj.

जैसे:- 1. राम क्रिकेट नही खेल चुका होगा।

         Ram will not have played cricket.

         2. सीता खाना नही पका चुकी होगी।

         Seeta will not have cooked food.

         3. हम स्कूल नहीं जा चुके होगे।

        We shall not have gone to school.

प्रश्नात्मक वाक्य ( Interrogative Sentences):- 

Formula:- Will/Shall + Sub + have + Viii + Obj ?

जैसे:- 1. क्या राम क्रिकेट खेल चुका होगा ?

          Will Ram have played cricket ?

          2. क्या सीता खाना पका चुकी होगी ?

          Will Seeta have cooked food ?

          3. क्या हम स्कूल जा चुके होगे ?

          Shall we have gone to school ?

प्रश्नात्मक और नकारात्मक वाक्य (Interrogative Sentences):-

Formula:- Will/shall + Sub + have not + Viii + Obj ?

जैसे:- 1. क्या राम क्रिकेट नही खेल चुका होगा ?

        Will Ram have not played cricket ?

        2. क्या सीता खाना नही पका चुकी होगी ?

       Will Seeta have not cooked food ?

        3. क्या हम स्कूल नहीं जा चुके होगे ?

       Shall we have not gone to school ?

    इस प्रकार से आज के लेख में हमने Future perfect tense के बारे में विस्तार से अध्ययन किया।

          लेख को आसान और सरल बनाने के लिए आपके सुझाव सादर आमंत्रित है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह लेख आप सभी विद्यार्थियों को लाभकारी सिद्ध होगा।

                              शुभकामनाओं सहित 

         

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

Blogger & Content writer.