मुहावरे की परिभाषा उदाहरण

मुहावरा -

अरबी भाषा का शब्द है। हिंदी में मुहावरा को वाग्धारा कहते है, किन्तु यह अधिक प्रचलित नहीं है।

जब कोई वाक्यांश अपने सामान्य अर्थ को छोड़ कर विशेष अर्थ में रूढ़ हो जाता है, तो मुहावरा कहलाता है।

उदाहरण : श्री गणेश करना का अर्थ है शुरू करना; ईद का चाँद होना का अर्थ है बहुत दिनों बाद दिखाई देना ; चार चाँद लगाना का अर्थ प्रतिष्ठा बढ़ाना आदि।

(A) अंग से संबंधित मुहावरे

अँगूठा - अँगूठा चूमना - खुशामद करना

अँगूठा दिखाना - देने से इंकार करना।

अँगूठा नचाना - चिढ़ाना

आँसू पोछना - धीरज बँधाना 

आंसू बहाना - खूब रोना।

आँसू पी जाना - दुःख को छिपाना 

आँख उठाना - हानि पहुंचाने की दृष्टि से देखना

आँखे चार होना - देखा देखी होना 

आँखे ठंडी होना - इच्छा पूरा होना 

आँख दिखाना - क्रोध प्रकट करना 

आँखों पर बिठाना - आदर करना 

आँखे फेरना - नजर बदलना 

आँखे बिछाना - इन्तजार करना 

आँख भर आना - आंसू आना 

आँखों में धुल डालना - धोखा देना 

आँखे लड़ना - प्रेम हो जाना

आँखे लाल करना - क्रोध की नजर से देखना 

आँखे थकना - प्रतीक्षा में निराश होना 

आँखों में चर्बी छाना - घमण्डी होना

आँखों में खटकना - बुरा लगना

आँखे नीली पीली करना - नाराज होना 

आँख का अँधा गाँठ का पूरा - मूर्ख धनवान 

आँखों की किरकिरी होना- शत्रु होना 

आँखों का प्यारा या पुतली होना - बहुत प्यारा होना 

आँखे सेकना - किसी की सुंदरता देख आँखे जुड़ाना 

आँखे खुलना - सजग होना।

आँखे आना - आँख में एक प्रकार की बीमारी होना।

आँखे चुराना - सामने आने से परहेज करना 

आँखे गड़ाना - दिल लगाना, इच्छा करना 

आँखों में गड़ना - अत्यंत अप्रिय होना 

आँख फड़कना - सगुन उचारण 

आँखे लग्न लगना - प्रेम करना, जरा सी- नींद आना 

आँख मारना - इशारा करना 

आँख रखना - ध्यान रखना 

आँख में पानी रखना - मुरौवत रखना।

ओठ चाटना - स्वाद की इच्छा रखना 

ओठ मलना - दण्ड देना

ओठ चबाना - क्रोध करना 

ओठ सुखना - प्यास लगना 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author