Present Perfect Continuous Tense

Present Perfect Continuous Tense के द्वारा हमे यह पता चलता है कि कोई कार्य समय के साथ जारी है।

  सामान्यत इसकी पहचान के लिए हम देखते है कि वाक्यों के अंत में रहा है, रही है, रहे है समय सूचक के साथ आता है।

अब हम वाक्यों को अंग्रेजी में परिवर्तित करना सीखेंगे परन्तु उससे पहले हम सहायक क्रिया (has been/have been) के बारे अध्ययन करेंगे।

1. Has been:- He, She, it name और singular कर्ता के साथ सहायक क्रिया has been का प्रयोग किया जाता है।

2. Have been :- I, we, you, they और plural कर्ता के साथ सहायक क्रिया have been का प्रयोग किया जाता है।

इसके बाद हम समय सूचक (since/for) का प्रयोग कैसे करें उसके बारे में अध्ययन करेंगे।

1. Since:-  इसका प्रयोग (duration of time) मतलब समयांतराल के साथ किया जाता है।

जैसे:-  1. में सुबह से पढ़ रहा हूं।

           2. वह सोमवार से खाना पका रही है।

2. For:-  इसका प्रयोग (point of time) मतलब एक निश्चित समय के लिए किया जाता है।

जैसे:-  1. में चार घंटे से पढ़ रहा हूं।

          2. वह तीन दिन से खाना पका रही है।

सकारात्मक वाक्य (Affirmative Sentences):- 

Formula:- Sub + has/have + been +Ving + Obj + since/for + Other.

जैसे:- 1. राम सुबह से क्रिकेट खेल रहा है।

        Ram has been playing cricket since morning.

        2. सीता दो दिन से खाना पका रही है।

     Seeta has been cooking food for two days.

        3. हम सोमवार से स्कूल जा रहे है।

    We have been going to school since Monday.

नकारात्मक वाक्य ( Negative Sentences):- 

Formula:- Sub + has/have + not + been + Ving + Obj + since/for + other.

जैसे:- 1. राम सुबह से क्रिकेट नही खेल रहा है।

        Ram has not been playing cricket since morning.

         2. सीता दो दिन से खाना नही पका रही है।

    Seeta has not been cooking food for two days.

         3. हम सोमवार से स्कूल नहीं जा रहे है।

      We have not been going to school since Monday.

 प्रश्नात्मक वाक्य ( Interrogative Sentences):- 

Formula:- Has/have + Sub + been + Ving + Obj + since/for + other ?

जैसे:- 1. क्या राम सुबह से क्रिकेट खेल रहा है ?

     Has Ram been playing cricket since morning ?

       2. क्या सीता दो दिन से खाना पका रही है ?

         Has Seeta been cooking food for two days ?

        3. क्या हम सोमवार से स्कूल जा रहे है ?

       Have we been going to school since Monday ?

प्रश्नात्मक और नकारात्मक वाक्य (Interrogative and Negative Sentences):-

Formula:- Has/have + Sub + not + been + Ving + Obj + since/for + other ?

जैसे:-  1. क्या राम सुबह से क्रिकेट नही खेल रहा है ?

          Has Ram not been playing cricket since morning ? 

       2. क्या सीता दो दिन से खाना नही पका रही है ?

      Has Seeta not been cooking food for two days ?

      3. क्या हम सोमवार से स्कूल नहीं जा रहे है ?

      Have we not been going to school since Monday ?

   इस प्रकार से आज के लेख में हमने Present Perfect Continuous Tense के बारे में विस्तार से अध्ययन किया। मुझे आशा नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि यह लेख आप सभी विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

                               शुभकामनाओं सहित 

       

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

Blogger & Content writer.