राज्य का पुनर्गठन एवं विभाजन

मध्य प्रदेश पूर्णतः भू-आवेष्ठित राज्य है, जिसे ब्रिटिश काल में सेंट्रल इण्डिया के नाम से जाना जाता था। सेन्ट्रल इण्डिया में बरार, महाकोशल के प्रान्त सेन्ट्रल के प्रान्त, सेन्ट्रल प्रोविन्सेज एवं छत्तीगढ़ तथा बघेलखण्ड की रियासतों के कुछ भाग सम्मिलित थे।

राज्य का गठन

  • वर्ष 1947 में सेन्ट्रल के प्रदेशों को चार पृथक राज्यों -मध्यप्रदेश, विंध्यप्रदेश, मध्य प्रदेश एवं भोगल राज्य के रूप में गठित किया गया। 
  • बरार और सेन्ट्रल प्रोविन्सेज में छत्तीसगढ़ तथा बघेलखण्ड की रियासतों को मिलाकर तत्कालीन मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया। इसकी राजधानी नागपुर बनाई गई तथा इसे पार्ट ए -स्टेट में शामिल किया गया। 
  • सेन्ट्रल इंडिया की उत्तरी रियासतों को मिलकर विंध्य प्रदेश नामक पार्ट बी स्टेट का गठन किया गया। ग्वालियर तथा इंदौर को छः छः माह के लिए मध्य भारत की राजधानी बनाया गया।
  • भोपाल को पृथक पार्ट -सी स्टेट का राज्य बनाया गया तथा इसकी राजधानी भोपाल बनाई गई।

पुनर्गठन आयोग, 1953

  • राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन 29 दिसम्बर, 1953 को किया गया। 
  • राज्य पुनर्गठन आयोग, 1953 के अध्यक्ष फजल अली तथा सदस्य पं. ह्रदयनाथ कुंजरू एवं डॉ. के एम पणिक्कर थे। 
  • राज्य पुनर्गठन आयोग नई भाषायी आधार पर राज्यों के गठन की अनुशंसा की थी। 
  • मन्दसौर जिले के सुनेल टप्पा को राजस्थान में मिला दिया गया।
  • 1 नवम्बर, 1956 को गठन के समय मध्य प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 4,43,446 वर्ग किमी था तथा इसमें 43 जिले शामिल थे।
  • 26 नवम्बर, 1972 को भोपाल एवं राजनांदगांव दो नए जिले बनाये गए।
  • 25 मई, 1998 को बी आर दुबे आयोग की अनुशंसा पर 10 नए जिलों का गठन किया गया।
  • सिंहदेव कमेटी की सिफारिश पर 30 जून, 1998 को 6 नए जिलों का गठन किया गया। 
  • वर्ष 2000 में विभाजन से पहले मध्य प्रदेश में 12 संभाग एवं 61 जिले शामिल थे।  

राज्य पुनर्गठन विधेयक, 2000 

  • मध्य प्रदेश पुनर्गठन विधेयक, २००० के द्वारा 1 नवम्बर, 2000 को पूर्वी मध्य प्रदेश के 16 जिलों को मिला छत्त्तीसगढ़ राज्य का गठन किया गया।
  • नवगठित छत्तीसग़ढ राज्य में पूर्वी मध्य प्रदेश के 16 जिले-कोरिया सरगुजा जशपुर, रायगढ़, कोरबा,बस्तर दंतेवाड़ा, दुर्ग, राजनांदगांव एवं कवर्धा शामिल थे.
  • छत्तीगढ़ राज्य के गढ़न के पश्चात् मध्य प्रदेश में 9 संभाग एवं 45 जिले शेष रह गए।
  • क्षेत्रीय विकास के दृष्टिकोण से राज्य सरकार ने बोस समिति की सिफारिश पर 15 अगस्त 2003 को 3 नए जिले बुरहानपुर, अशोक नगर तथा अनूपपुर क्रमश खण्डवा, गुना एवं शहडोल से पृथक करके बनाए।
  • अलीराजपुर एवं सिंगरौली नामक दो ें जिले वर्ष 2008 में क्रमशः झाबुआ तथा सीधी से पृथक करके बनाए गए।
  • 16 अगस्त, 2013 को आगर-मालवा नामक 51 व जिला बनाया गया , इसे शाजापुर जिले की आगर, बड़ौद, सुसनेर एवं नलखेड़ा तहसीलों को मिलाकर बनाया गया है।
  • वर्तमान समय में मध्य प्रदेश का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 3,08,252 वर्ग किमी है तथा इसमें 10 सम्भाग एवं 51 जिले शामिल है। 
  • प्रदेश में 10 वा संभाग शहडोल को बनाया गया है। 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author