एग्रीकल्चर के क्षेत्र में है कैरियर की अपार संभावनाएं

 विज्ञान और प्रौद्योगिकी के इस युग में कृषि के क्षेत्र में कैरियर की संभावनाएं लगातार बढ़ रही है। आज हम कृषि के क्षेत्र में कैरियर के अवसरों और इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं के बारे मैं जानेंगे।

एग्रीकल्चर के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए आपको सबसे पहले साइंस या एग्रीकल्चर स्ट्रीम से कक्षा 12वी पास होना चाहिए। उसके बाद आपके पास एग्रीकल्चर से ग्रेजुएशन होना जरूरी है।

कहा से करे ग्रेजुएशन:-

1. इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च आल इंडिया इंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर एडमिशन (ICAR AIEEA) का पेपर पास कर आप देश के किसी भी कृषि विश्वविद्यालय में प्रवेश लेकर अपना ग्रेजुएशन पूरा कर सकते है।

2. इसके अलावा राज्य स्तर के इंट्रेंस एग्जामिनेशन पास करके भी आप कृषि विश्वविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। जैसे:- 

i. मध्य प्रदेश के लिए MP-PAT

ii. उत्तर प्रदेश के लिए UPCATET

iii. महाराष्ट्र के लिए MHT-CET आदि।

3. कुछ कृषि महाविद्यालय और विश्वविद्यालय कक्षा 12वी में प्राप्त नंबरों के आधार पर डायरेक्ट एडमिशन देते है।

ग्रेजुएशन करने के बाद अवसर:-

एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन करने के बाद आप विभिन्न स्ट्रीम से पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जैसे:-

1. एग्रीकल्चर में M.Sc.

2. एग्रीबिज़नेस मैनेजमेंट मे MBA

3. सोशल साइंस में M.Sc.

4. हॉर्टिकल्चर में M.Sc.

5. एग्रोनामी में M.Sc.

6. एग्रीकल्चर फाइनेंस में सर्टिफिकेट और ऑर्गेनिक फार्मिंग में सर्टिफिकेट कोर्स।

देश के टॉप कृषि विश्वविद्यालय और संस्थान:-

1. पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना।

2. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय हिसार हरियाणा

3. जी.बी.पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर उत्तराखण्ड

4. तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय कोयंबटूर

5. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश

6. शेर-ए- कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय जम्मू & कश्मीर

7. इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट ICAR नई दिल्ली आदि।

कृषि क्षेत्र की बड़ी सरकारी नौकरियां:-

1. एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर AFO:- इसके लिए आपको एग्रीकल्चर में ग्रेजुएट होना चाहिए। इसका एग्जाम IBPS संपन्न कराता है।

2. डिस्ट्रिक्ट हॉर्टिकल्चर ऑफिसर DHO:- इसके लिए आपके पास एग्रीकल्चर में B.Tech. की डिग्री होनी चाहिए। स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन यानी राज्य लोक सेवा आयोग इस पद के लिए एग्जाम  संपन्न कराता है।

3. एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर ADO:-इसके लिए आपके पास एग्रीकल्चर फील्ड में B.Tech. की डिग्री होनी चाहिए।

4. एग्रीकल्चर ऑफिसर AO:-इसके लिए आपके पास एग्रीकल्चर में M.Sc. की डिग्री होनी चाहिए।

5. इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर IFO:- इसके लिए आपको एग्रीकल्चर में ग्रेजुएट या B.Tech. होना चाहिए।

6. प्रोफेसर:- किसी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बनने के लिए आपको पास P.Hd.+NET या M.Sc.+ NET की परीक्षायो मे पास होना चाहिए।

इसके अलावा भी एग्रीकल्चर के क्षेत्र में कैरियर के और भी अवसरों की संभावनाएं हैं जो राज्य स्तर और केंद्र स्तर पर है।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

Blogger & Content writer.