कैसे बने एस्ट्रोनॉट

 

एस्ट्रोनॉट बनने के लिए हमें कक्षा 12वी में मैथ्स एवं साइंस विषय से उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा हमारे अंदर निम्न विशेषताएं होनी चाहिए:-

1. एक निडर और बहादुर इंसान ही एस्ट्रोनॉट बन सकता है क्योंकि मिशन पर क्या खतरे होंगे और आगे क्या होगा इस जानकारी के बिना एस्ट्रोनॉट मिशन पर जाते है।

2. एस्ट्रोनॉट्स बनने के लिए हमें धैर्यवान होना चाहिए क्योंकि इसके लिए हमें लम्बी और उबाऊ ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है। जिसके लिए धैर्य जरूरी है।

3. एस्ट्रोनॉट को जीरो ग्रैविटी में काफी समय बिताना पड़ता है। ऐसे में हमारे शरीर में काफी बदलाव होते हैं इसके लिए हमारा शरीर पूरी तरह से फिट एवं स्वस्थ होना चाहिए।

4. एस्ट्रोनॉट को लंबे समय तक परिवार एवं रिश्तेदारों से दूर रहना पड़ता है। इसके लिए हमारे मन में त्याग की भावना होनी चाहिए।

एस्ट्रोनॉट बनने के लिए योग्यता:-

इसके लिए कक्षा 12वी मैथ्स और साइंस स्ट्रीम के साथ एवं किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन निम्न विषयों के साथ होनी चाहिए:-

1. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

2. एस्ट्रोफिजिक्स

3. बायोकेमेस्ट्री

4. एयरोनॉटिक्स

5. जियोलॉजी

6. कम्प्यूटर साइंस

7. केमेस्ट्री

8. मैथेमेटिक्स

9.एविएशन एयरोस्पेस

10.एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग

इसके अलावा हमारे पास कम से कम तीन साल का प्रोफ़ेशनल अनुभव होना चाहिए।

कहा से कर सकते है ये कोर्स:-

इन कोर्सेस में एडमिशन के लिए हमें JEE Mains, JEE Advanced, GATE, IIT JAM जैसे एग्जाम पास कर देश के प्रमुख संस्थानो जैसे IIT,IIM,  NIIT से ये कोर्स कर सकते हैं।

क्या करते हैं एस्ट्रोनॉट:-

यदि हम नासा में एस्ट्रोनॉट बनते है तो हमे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजा जाता है। जहा से पूरी दुनिया एक अलग ही रूप में नजर आती है। इसके अलावा हमे अंतर्राष्ट्रीय स्पेस मिशन पर भी भेजा जाता है।

शारीरिक योग्यताएं:-

एस्ट्रोनॉट बनने के लिए हमें एक निर्धारित समय तक अधिकतम वजन उठाने की क्षमता होनी चाहिए साथ ही हमारी लंबाई कम से कम 5 फीट 2 इंच होनी चाहिए।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

Blogger & Content writer.