DNA एवं RNA में अंतर

DNA एवं RNA दोनों ही का निर्माण पेंटोस शर्करा फॉस्फोरिक अम्ल के अणु तथा नाइट्रोजन क्षारको के द्वारा होता है।

DNA के निर्माण में भाग लेने वाली शर्करा डिऑक्सीराइबोस प्रकार की होती है, जबकि RNA के निर्माण में राइबोस शर्करा भाग लेती है शर्करा तथा फॉस्फेट अणु न्यूक्लिक अम्लों के अणुओ की रीढ़ की हड्ड़ी का निर्माण करते है, जबकि क्षारक उनके पार्श्व भागो से जुड़े होते है।

RNA  संरचना DNA के समान होती है यह एकल सूत्र अणु होता है इसमें राइबोस शर्करा होती है तथा DNA के थायमीन के स्थान पर यूरेसिल बेस होता है ये तीन प्रकार के होते है m-RNA,t - RNA, तथा r-RNA .

DNA व RNA में निंम्नलिखित प्रमुख अंतर है -

 

क्र.  DNA  RNA 
1. मुख्य ;रूप से केन्द्रक में पाया जाता है।  मुख्य रूप से कोशिकाद्रव्य में पाया जाता है। 
2. पॉलीन्यूक्लियोटाइड शृंखलाये कुंडलाकार अवस्था में पाई जाती है।  सामान्यतया एकसूत्रीय होता है। 
3. पेंटोस शर्करा डिऑक्सीराइबोस प्रकार की होती है। पन्टोस शर्करा राइबोस प्रकार की होती है। 
4. थाइमीन क्षारक पाया जाता है और यूरेसिल अनुपस्थित होता है।  थाइमीन क्षारक अनुपस्थित होता है। 
5. यह स्वयं आनुवंशिक पदार्थ होता है।  केवल कुछ विष्णुओं में ही अनुवांशिकी का कार्य करता है।
6. समस्त जीवधारियों DNA आधारभूत रूप से एक समान व एक प्रकार का होता है।  अधिकांश जीवधारियों की कोशिकाओं में तीन प्रकार के RNA पाए जाते है m-RNA, rRNA तथा tRNA 
7.  दो पॉलीन्यूक्लोटाइड श्रखलाओँ से बनी द्वि-कुंडलित संरचना। एक पॉलीन्यूक्लिओटाइड शृंखला से बनी घुमावदार सरंचना 
8. DNA में एडिनिन, ग्वानीन थायमीन और साइटोसीन क्षारक  विधमान होते है।  RNA में एडिनीन ग्वानीन, यूरेसिल और साइटोसीन क्षारक विधमान होते है।
9. यह मुख्यतः कोशिका के नाभिक में विधमान होता है।  कोशिका में वितरित रहता है।
10. DNA का मुख्य कार्य जेनेटिक सूचनाओं को एक पीढ़ी से अगली पीढ़ी तक पहुँचाना है। शरीर में प्रोटीन संश्लेषण का निर्देशन करना है।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author