Future Continuous Tense

Future Continuous Tense के द्वारा हमे यह पता चलता है कि कोई कार्य भविष्य में जारी रहा होगा।

सामान्यत इसकी पहचान के लिए हम देखते है कि वाक्यों के अंत में रहा होगा, रही होगी, रहे होगे आता है।

अब हम वाक्यों को अंग्रेजी में परिवर्तित करना सीखेंगे परन्तु उससे पहले हम सहायक क्रिया H.V.(will be/shall be) के बारे में जानेंगे।

1. Will be:- He, she, It, You, they और अन्य कर्ता के साथ सहायक क्रिया will be का प्रयोग किया जाता है।

2. Shall be:- I, we कर्ता के साथ सहायक क्रिया shall be का प्रयोग किया जाता है।

सकारात्मक वाक्य (Affirmative Sentences):-

Formula:- Sub + will/shall + be + Ving + Obj.

जैसे:- 1. राम क्रिकेट खेल रहा होगा।

         Ram will be playing cricket.

         2. सीता खाना पका रही होगी।

         Seeta will be cooking food.

        3. हम स्कूल जा रहे होगे।

         We shalll be going to school.

नकारात्मक वाक्य (Negative Sentences):- 

Formula:- Sub + will/shall + not + be + Ving + Obj.

जैसे:- 1. राम क्रिकेट नहीं खेल रहा होगा।

          Ram will not be playing cricket.

         2. सीता खाना नही पका रही होगी।

         Seeta will not be cooking food.

         3. हम स्कूल नहीं जा रहे होगे।

        We shall not be going to school.

प्रश्नात्मक वाक्य ( Interrogative Sentences):- 

Formula:- Will/Shall + Sub + be + Ving  + Obj ?

जैसे:- 1. क्या राम क्रिकेट खेल रहा होगा ?

            Will Ram be playing cricket ?

          2.  क्या सीता खाना पका रही होगी ?

            Will Seeta be cooking food ?

          3. क्या हम स्कूल जा रहे होगे ?

           Shall we be going to school ?

प्रश्नात्मक और नकारात्मक वाक्य (Interrogative and Negative Sentences):-

Formula:- Will/shall + Sub + not + be + Ving + Obj ?

जैसे:- 1. क्या राम क्रिकेट नहीं खेल रहा होगा ?

          Will Ram not be playing cricket ?

          2. क्या सीता खाना नही पका रही होगी ?

          Will Seeta not be cooking food ?

          3. क्या हम स्कूल नहीं जा रहे होगे ?

         Shall we not be going to school ?

इस प्रकार से आज के लेख में हमने Futute Continuous Tense के बारे में विस्तार से पढ़ा लेख को आसान और सरल बनाने के लिए आपके सुझाव सादर आमंत्रित है।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

Blogger & Content writer.