Future Indefinite Tense

Future Tense के द्वारा हमे यह पता चलता है कि कोई कार्य भविष्य में संपन्न होगा। 

सामान्यत इसकी पहचान करने के लिए हम देखते है कि वाक्यों के अंत में गा, गे, गी आता है।

जैसे:- 1. राम क्रिकेट खेलेगा।

          2. सीता खाना पकाएगी।

          3. हम स्कूल जायेंगे।

सहायक क्रिया (Helping Verb):- 

 I. Will:- He, she, It, you, they, Singular और plural noun के साथ सहायक क्रिया will का प्रयोग किया जाता है।

 II. Shall:- I और We Subject के साथ सहायक क्रिया shall का प्रयोग किया जाता है।

सकारात्मक वाक्य (Affirmative Sentences):- 

Formula:- Sub + will/shall + V(I) + Obj.

      1. राम क्रिकेट खेलेगा।

       Ram will play cricket.

      2. सीता खाना पकाएगी।

       Seeta will cook food.

      3.  हम स्कूल जायेंगे।

       We shall go to school. 

नकारात्मक वाक्य (Negative Sentences):-

Formula:- Sub + will/shalll + not + V(i) + Obj.

जैसे :- 1. राम क्रिकेट नही खेलेगा।

           Ram will not play cricket.

          2. सीता खाना नही पकाएगी।

           Seeta will not cook food. 

          3. हम स्कूल नहीं जायेगे।

           We shalll not go to school.

प्रश्नात्मक वाक्य (Interrogative Sentences):-

Formula:- Will/Shall + Sub + V(i) + Obj ?

जैसे:- 1. क्या राम क्रिकेट खेलेगा ?

            Will Ram play cricket ?

          2. क्या सीता खाना पकाएगी ?

            Will Seeta cook food ?

          3.  क्या हम स्कूल जायेंगे ?

           Shall we go to school ?

प्रश्नात्मक और नकारात्मक वाक्य (Interrogative and Negative Sentences):- 

Formula:- Will/Shall + Sub + not + V(i) + Obj ?

जैसे:-  1. क्या राम क्रिकेट नही खेलेगा ?

            Will Ram not play cricket ?

           2. क्या सीता खाना नही पकाएगी ?

           Will Seeta not cook food ?

          3.  क्या हम स्कूल नहीं जायेगे ?

           Shall we not go to school ?

Note:मॉडर्न इंग्लिश ग्रामर में सहायक क्रिया के रूप में केवल will का प्रयोग किया जाता है।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

Blogger & Content writer.