इलेक्ट्रॉनिकी का इतिहास

हैलो दोस्तो आज के article में हम इलेक्ट्रॉनिकी का इतिहास के वारे में पढेगे तो आप article को पूरा जरूर पढ़े।

इलेक्ट्रॉनिकी का इतिहास

इलेक्ट्रॉनिकी का आधुनिक रूप रेडियो एवं दूरदर्शन के विकास के रूप में सामने आया। साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध में प्रयुक्त रक्षा उपकरणों एवं रक्षा–तन्त्रों से भी इसका महत्व उभरकर सामने आया।किन्तु इलेक्ट्रॉनिकी की नीव बहुत पहले हीर खी जा चुकी थी।

इलेक्ट्रॉनिकी के विकास की मुख्य घटनायें एवं चरण संक्षेप में इस प्रकार हैं:

• 1883 – थॉमस अल्वाएडिसन ने पायाकि निर्वात में इलेक्ट्रान धातु केएक चालक सेदूसरे चालक में प्रवाहित हो सकतेहैं। बाद मेंइसी सिद्धान्त परनिर्वात डायोड और ट्रायोडबने।

• 1893 मेंनिकोलाई टेस्ला द्वारा रेडियो संचार का प्रदर्शन

• 1896 मेंमार कोनी ने रेडियो संचार का व्यावहारिक प्रदर्शन करके दिखाया।

• 1904 मेंजॉन अम्ब्रोस फ्लेमिंगने पहला डायोडबनाया जिसे रेडियोट्यूब कहा गया।

• 1806मेंरॉबर्ट बान लीबेन और ली डीफारेस्ट ने स्वतन्त्ररूप से ट्रायोड का निर्माण किया जो प्रवर्धक (एम्प्लिफायर) का काम करने में सक्षम थी।इसी के साथ इलेक्ट्रॉनिकी के विकास का दौर आरम्भ हुआ। इलेक्ट्रान ट्यूबों का पहला उपयोग रेडियो संचार में हुआ।

• 1947 में बेल प्रयोगशाला में कार्यरत विलियम शाक्ले नेट्रांजिस्टर का आविष्कार किया। इस आविष्कार के फलस्वरूप इलेक्ट्रॉनिकी निर्वात–नलिका पर आधारित इलेक्ट्रॉनिक युक्तियों से हटकर एक नये युगमें प्रवेश कर गयी। अब छोटे–छोटे रेडियो आने लगे।

• 1959 में एकीकृत परिपथ का आविष्कार हुआ। इसके पहले इलेक्ट्रॉनिक परिपथ अलग–अलग इलेक्ट्रॉनिक युक्तियों को जोड़कर बनाये जाते थे जिससे अधिक जगह घेरते थे, अधिक सविद्युत शक्ति लेते थे, विश्वसनीयता कम थी।आई–सी के पदार्पण ने नयी सम्भावनायें खोल दीं।आधुनिक पीसी, एवं मोबाइल आदि आई–सीके आविष्कार के बिना इतने छोटे, सस्ते एवं इतने कार्य क्षम नहीं हो सकते थे।

• 1968 मेमाइक्रो प्रोसेसर का विकास(इन्टेल में कार्यरत मार्सिअन हॉफ (Marcian Hoff) द्वारा)

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस क्या काम करता है?

इलेक्ट्रोनिक डिवाइस हमारी उपयोग अनुसार बहुत सी प्रकार की बनाई गई है। सभी इलेक्ट्रोनिक डिवाइस अलग अलग काम करती है। जैसे –

Mobile electronic device – इस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से तो आप अच्छी तरह परिचित हैं। Mobile electronic device हमारी बहुत सारी कामों को पूरा करती है जो आप भली भांति जानते हो।

इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में अंतर

  • Electrical उपकरण AC और Electronics उपकरण DC current में कार्य करते हैं।
  • इलेक्ट्रिकल में भौतिक संपर्क होना आवश्यक होता है जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स कई जगह ऐसा जरूरी नहीं होता है 
  • इलेक्ट्रिकल में इलेक्ट्रॉन का प्रवाह सोना,चांदी,कॉपर, और एल्यूमीनियम के तारों की सहायता से होता है जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स गैस, लिक्विड, अर्धचलक (सिलिकॉन,जर्मेनियम) आदि की सहायता से होता है।
  • इलेक्ट्रिकल उपकरण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की अपेक्षा अधिक बिजली की खपत करते हैं।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण इलेक्ट्रिकल उपकरण से अधिक कुशल व सुंदर होते है।
  • इलेक्ट्रिकल उपकरण के उदाहरण - पंखा, मोटर, बल्ब, हीटर आदि।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण के उदाहरण - LED, laptop,रेडियो, फोन आदि।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author