Output क्या है

Output क्या है

  1. Output क्या है?
  2. Output Device क्या है?
  3. Output Device की परिभाषा
  4. Output Device के 10 उदाहरण
  5. Output Device के कार्य
  6. Output Device के प्रकार
  7. Output Device के नाम 

अगर आप एक Computer User हैं। तब आपको Output Device की जानकारी जरुर होगा। लेकिन अगर आपको Output Device की जानकारी नहीं है। तब इस लेख को पढ़ सकते हैं। यहाँ आपको Output Device को आसान भाषा में समझने का मौका मिलेगा। जिन लोगों को Output Device की जानकारी है। वे लोग भी इसे पढ़ सकते हैं। आप लोगों को भी कुछ नया जानने को जरूर मिलेगा। Output Device कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण Device होता है। लेकिन अगर आपको पता नहीं है कि Output Device क्या है और इसका क्या कार्य होता है।

1. Output क्या है?

चूँकि Output दो शब्दों से मिलकर बना हुआ प्रतित होता है। जिसके अर्थ को समझने से Output को समझ सकते हैं। Output दो शब्द Out और Put से मिलकर बना है। जिसमें Out का मतलब बाहर तथा Put का मतलब रखना या डालना होता है। इसके अनुसार Output का मतलब बाहर रखना या डालना होगा। Output का हिंदी में निर्गम भी होता है। जिसका मतलब “निकलने या निकालने की क्रिया” होता है। यानी जब हम कुछ निवेश या निविष्ट करते हैं। तब उसके परिणामस्वरूप प्राप्त को Output कहा जाता है। इसी प्रकार जब हम Computer में किए गए Input का परिणाम Output कहलाएगा।

2. Output Device क्या है? 

Output Device कंप्यूटर का महत्वपूर्ण Device होता है। जिसका कार्य Computer से Output प्राप्त करना होता है। Computer Hardware के बाहरी भाग (External Parts), जिसे आसानी से देखा जा सकता है। वो या तो Input Device होंगे या Output Device होते हैं। चूँकि Computer खुद से कार्य नहीं कर सकता है। इससे कुछ करवाने के लिए इसे निर्देश देना होता है। जिसके लिए Input Device उपयोग किया जाता है। अर्थात Input Device का कार्य Computer को निर्देश देना होता है। वहीं Output Device का कार्य उस निर्देश का परिणाम दिखाना या बताना होता है।

जब Computer को कोई निर्देश या आदेश दिया जाता है। तब उस निर्देश या आदेश को Computer के Central Processing Unit के द्वारा Process किया जाता है। जिसके पश्चात उस निर्देश या आदेश का परिणाम (Result) Computer के Output Device को दे दिया जाता है। इस प्रकार Computer से Output प्राप्त होता है और Output Device उस परिणाम को दिखाने या बताने का कार्य करता है। आप Computer का इस्तेमाल किए होंगे? तब आपको पता होगा Computer कौन-कौन से Device से परिणाम देता है।

3. Output Device की परिभाषा

Computer का वह Device जिसके द्वारा Computer से परिणाम (Result) की प्राप्ति होती है। ऐसे Device को Computer का Output Device कहते हैं। अर्थात Computer जिस Device के द्वारा परिणाम दिखाता है। वह Device Output Device कहलाता है। जैसे; Monitor, Printer, Speaker आदि।

यानी Output Device ही वो Device है। जिसकी सहायता से परिणाम प्राप्त होता है। बिना Output Device के Computer से Output प्राप्त करना संभव नहीं है। इसके बिना यह तक पता नहीं कर सकते हैं कि Computer ने क्या परिणाम दिया या फिर Computer में क्या चल रहा है। अर्थात बिना Output Device के भी Computer कार्य करता है। सिर्फ Results नहीं दिखाता है। जैसे; जब आप Computer में Calculation करते हैं। तब क्या उस Calculation का परिणाम Monitor के बिना देख सकते हैं।

नहीं ना! इसी तरह Computer में बहुत तरह के Output Device मौजूद होता है। जिसका कार्य अलग अलग प्रकार से Output देना होता है। जैसे; Printer भी एक Output Device है और इसकी सहायता से Output Hard Copy के रुप में प्राप्त होता है। Speaker की सहायता से Output Sound के रुप में प्राप्त होता है। इसी तरह बहुत सारे Output प्रदान करने वाले Device है। नीचे आप Output प्रदान करने वाली Output Device के 10 उदाहरण जानेंगे।

4. Output Device के 10 उदाहरण 

क्या आप जानते हैं कि Output Device कौन कौन से हैं। क्योंकि यहाँ हमने Output Device के उदाहरण बताया है। प्रत्येक Output Device का एक ही कार्य होता है और वो है Output देना। लेकिन प्रत्येक Output Device का Output प्रदान करने का तरीका, माध्यम और रुप अलग अलग हो सकता है।

1. Monitor

2. Speaker

3. Printer

4. Projector

5. Plotter

6. Headphones

7. Touchscreen

8. GPS

9. Sound Card

10. Video Card

5. Output Device के कार्य 

जैसा ऊपर हमने बहुत जगह जिक्र किया है कि Output Device का कार्य कम्प्यूटर  User को Output देना होता है। जैसे Output Device का सबसे अच्छा उदाहरण Monitor है। Monitor ही वो Output Device है। जो Output को हमें दिखाता है। इसकी सहायता से आप कम्प्यूटर  के सारे Functions देख सकते हैं, कम्प्यूटर  में क्या चल रहा है यह भी देख सकते हैं, कम्प्यूटर  के Errors को देख सकते हैं, Photos तथा Videos देख सकते हैं और इसकी सहायता से ही कम्प्यूटर  के लगभग सभी Soft Copy को देख सकते हैं।

Speaker से भी Output Soft Copy के रुप में प्राप्त किया जाता है। लेकिन वह Soft Copy Sound का होता है। वहीं Printer की सहायता से Computer के Soft Copy को Hard Copy में प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रकार प्रत्येक Output Device अलग अलग रुप में Output दे रहा है। लेकिन कार्य Output देने का ही कर रहा है।

6. Output Device के प्रकार 

ऊपर आपने Output Device को जाना। Output Device के प्रमुख उदाहरण भी जाना। लेकिन Computer के इन Output Device से प्राप्त Output के अनुसार इसे दो श्रेणियों में बांट सकते हैं।

1. Soft Copy Output Device

Soft Copy Output Device से Output Digital रुप में प्राप्त होता है। जिसे Soft Copy कहते हैं। Soft Copy के रुप में Output प्राप्त करने के लिए उचित Computer Device और Software की आवश्यकता होती है। इससे प्राप्त Output अस्थायी होता है। जिसे छू या महसूस नहीं कर सकते हैं। जैसे; Monitor और Speaker Soft Copy Output Device का सबसे अच्छा उदाहरण है।

2. Hard Copy Output Device

Hard Copy Output Device से Output Paper रुप में प्राप्त होता है। जिसे Hard Copy कहते हैं। Hardware Copy को छू भी सकते हैं, देख भी सकते हैं और महसूस भी कर सकते हैं। इससे प्राप्त Output अस्थायी होता है। जैसे; Printer Hard Copy Output Device का सबसे अच्छा उदाहरण हैं ।

7. Output Device के नाम 

ऊपर आपने Output Device प्रकार और Output Device के उदाहरण भी समझ लिया है। यहाँ आप Output Device को विस्तार से जानेंगे।

1. Monitor

मॉनिटर एक महत्वपूर्ण आउटपुट डिवाइस है। इसे विजुअल डिस्प्ले यूनिट भी कहते है। यह चित्रात्मक रुप से कंप्यूटर के परिणाम (Result) को दिखाता है। यह दिखने में बिलकुल टी.वी की तरह ही होता है। मॉनिटर पर कंप्यूटर के आउटपुट को सॉफ्ट कॉपी में दिखाता है।

2. Printer

प्रिंटर भी एक आउटपुट डिवाइस है। इसका प्रयोग कंप्यूटर की जानकारी को कागज पर छापना है। कागज पर छपे हुए कॉपी को हार्ड कॉपी कहते हैं। अर्थात प्रिंटर कंप्यूटर के सॉफ्ट कॉपी को हार्ड कॉपी में बदलता है।

3. Speaker

स्पीकर एक ध्वनि विस्तारक आउटपुट डिवाइस है। यह वैधुत संकेतो को ध्वनि में प्रवर्तित कर देता है। इसका उपयोग गाना सुनने, बाते करने, विडियो से आवाज सुनने तथा गेम खेलने के लिए किया जाता है।

4. Plotter

आपने पोस्टर या बैनर आदि को जरूर देखा होगा। प्लॉटर के द्वारा ही पोस्टर या बैनर बनाया जाता है। यह एक आउटपुट डिवाइस है और यह चित्र, चार्ट, ग्राफ इत्यादि को हार्ड कॉपी पर प्रिंट करने में सक्षम होता है।

5. Projector

प्रोजेक्टर भी एक आउटपुट डिवाइस है। प्रोजेक्टर के द्वारा किसी प्रकार के चित्र या विडियो को प्रोजेक्शन स्क्रीन पर दिखाया जाता है। इसका प्रयोग मॉनिटर या एक टी.वी के रुप में होता है।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author