Past Continuous Tense

Past Continuous Tense के द्वारा हमे यह पता चलता है कि कोई कार्य भूतकाल में जारी रहा था।

सामान्यत इसकी पहचान के लिए हम देखते है कि वाक्यों के अंत में रहा था, रहे थे, रही थी आता है।

अब हम वाक्यों को अंग्रेजी में परिवर्तित करना सीखेंगे परन्तु उससे पहले हम सहायक क्रिया H.V. (was/were) के बारे में जानेंगे।

1. Was:- I, He, she, It और singular sub के साथ सहायक क्रिया was का प्रयोग किया जाता है।

2. Were:- We, you, they और plural sub के साथ सहायक क्रिया were का प्रयोग किया जाता है।

सकारात्मक वाक्य (Affirmative Sentences):-

Formula:- Sub + was/were + Ving + Obj.

जैसे:- 1. राम क्रिकेट खेल रहा था।

            Ram was playing cricket.

          2. में खाना खा रहा था।

            I was eating food.

          3. वे स्कूल जा रहे थे।

           They are going to school.

नकारात्मक वाक्य (Negative Sentences):-

Formula:- Sub + was/were + not + Ving + Obj.

जैसे:- 1.  राम क्रिकेट नहीं खेल रहा था।

            Ram was not playing cricket.

          2. सीता खाना नही पका रही थी।

            Seeta was not cooking food.

          3. हम स्कूल नहीं जा रहे थे।

           We were not going to school.

प्रश्नात्मक वाक्य (Interrogative Sentences):- 

Formula:- Was/were + Sub + Ving + Obj ?

जैसे:- 1. क्या राम क्रिकेट खेल रहा था ?

            Was Ram playing cricket ?

          2. क्या सीता खाना पका रही थी ?

           Was Seeta cooking food ?

         3. क्या हम स्कूल जा रहे थे ?

           Were we going to school ?

प्रश्नात्मक और नकारत्मक वाक्य (Interrogative and Negative Sentences) :- 

Formula :-  Was/were + Sub + not  + Ving  + Obj ?

जैसे:-  1. क्या राम क्रिकेट नहीं खेल रहा था ?

            Was Ram not playing cricket ?

           2. क्या सीता खाना नही पका रही थी ?                Was Seeta not cooking food ?

           3. क्या हम स्कूल नहीं जा रहे थे ? 

            Were we not going to school ?

इस प्रकार से आज के लेख में हमने Past Continuous Tense के बारे मे विस्तार में अध्ययन किया लेख को और आसान और सरल बनाने के लिए आपके सुझाव सादर आमंत्रित है।

शुभकामनाओं सहित 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

Blogger & Content writer.