Present Continuous Tense

Present Continuous Tense इस tense के द्वारा हमे यह पता चलता है कि वर्तमान में कोई कार्य जारी है।

सामान्यत इसकी पहचान के लिए हम देखते है कि वाक्यों के अंत में रहा है, रही है, रहे है आता है।

जैसे:- 1. राम क्रिकेट खेल रहा है।

          2. सीता खाना पका रही है।

          3.  हम स्कूल जा रहे है।

अब हम वाक्यों को अंग्रेजी में परिवर्तित करना सीखेंगे। उससे पहले हम सहायक क्रिया [H.V] (is/am/are) के बारे में पड़ेंगे।

1. Is:- He, She,It, any name और singular noun के साथ is का प्रयोग किया जाता है।

2. Am:- केवल कर्ता I के साथ am का प्रयोग किया जाता है।

3. Are:- You, We, they, और plural noun के साथ are का प्रयोग किया जाता है।

सकारात्मक वाक्य (Affirmative Sentences):-

Formula:- Sub + is/am/are + Ving + Obj.

 1. राम क्रिकेट खेल रहा है।

   Ram is playing cricket.

 2. में स्कूल जा रहा हूं।

   I am going to school.

 3. हम खाना खा रहे है।

   We are eating food.

नकारात्मक वाक्य (Negative Sentences):- 

Formula:- Sub + is/am/are + not + Ving + obj.

जैसे:- 1. राम क्रिकेट नहीं खेल रहा है। 

            Ram is not playing cricket.

          2. में स्कूल नहीं जा रहा हूं।

           I am not going to school.

          3. हम खाना नही पका रहे है।

          We are not cooking food.

    प्रश्नात्मक वाक्य (Interrogative Sentences):- 

Formula:- Is/am/are + Sub + Ving + Obj ?

जैसे:-  1. क्या राम क्रिकेट खेल रहा है?

              Is Ram playing cricket ?

           2. क्या में खाना पका रहा हूं ?

                Am I cooking food ?

           3. क्या हम स्कूल जा रहे है?

               Are we going to school ?

प्रश्नात्मक और नकारात्मक वाक्य (Interrogative and Negative Sentences):-

Formula:- Is/am/are + Sub + not +Ving + Obj ?

 जैसे :- 1. क्या राम क्रिकेट नहीं खेल रहा है?

             Is Ram not playing cricket ?

            2. क्या में खाना नही पका रहा हूं ?

                 Am I not cooking food ?

            3. क्या हम स्कूल नहीं जा रहे है ?

               Are we  not going to school ?

          इस प्रकार से आज के लेख में हमने Present Continuous Tense के बारे में विस्तार से पड़ा। लेख को और आसान और सरल बनाने के लिए आपके सुझाव सादर आमंत्रित है।

शुभकामनाओं सहित 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

Blogger & Content writer.