Present Indefinite Tense

Present Indefinite Tense:-

सामान्य तौर पर इसकी पहचान के लिए हम देखते है कि वाक्यों के अंत में ता है, ते है, ती है, आता है। जैसे:- राम क्रिकेट खेलता है ।

अब हम वाक्यों को हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट (परिवर्तित ) करना सीखेंगे। इसके लिए हमें वाक्य को सूत्र के अनुसार लिखना पड़ेगा।

सकारात्मक वाक्य (Affirmative Sentences):-

Formula:- Sub + Verb(i)(s/es/ies) + Obj.

    राम क्रिकेट खेलता है।

   Ram plays cricket.

   सीता खाना पकाती है।

   Seeta cooks food.

 यहां पर हम देखते है की एकवचन कर्ता (Singular sub) होने पर क्रिया (verb )में (s/es/ies) का प्रयोग करते है।

जैसे-: हम खाना खाते है।

          We eat food.

          वे गीत गाते है।

         They sing a song.

  यहा पर हम देखते है कि बहुवचन कर्ता होने पर क्रिया में (s/es/ies) का प्रयोग नही करते है।

 अतः हम यह कह सकते है कि यदि कर्ता एकवचन हो तो क्रिया बहुवचन में होती है। एवम कर्ता बहुवचन हो तो क्रिया एकवचन मे होती है।

अब हम जानेंगे नकारात्मक वाक्य (Negative Sentences) के बारे में।

जैसे:-   i. राम क्रिकेट नही खेलता है।

          ii. हम खाना नही खाते है।

इसका नकारात्मक वाक्य (negative sentences) बनाने के लिए सहायक क्रिया (Helping verb) Do/Does का प्रयोग करते है।

Does:- इसका प्रयोग एकवचन कर्ता (Singular sub) के साथ किया जाता है।

Do:- इसका प्रयोग बहुवचन कर्ता (Plural Sub) के साथ किया जाता है।

Formula:-  Sub + Do/does + not + Verb(i) + Obj.

जैसे:-   i. राम क्रिकेट नही खेलता है।

           Ram does not play cricket.

          ii.  हम खाना नही खाते है।

           We do not eat food.

Note:-  Do/does के प्रयोग के साथ ही क्रिया में लगे (s/es/ies) को हटा देते है।

जैसे:- Ram plays cricket.

        Ram does not play cricket.

प्रश्नात्मक वाक्य (Interrogative Sentences):-

Formula:-  Do/does + sub + Verb (i) + Obj ?

जैसे:- क्या राम क्रिकेट खेलता है?

      Does Ram play cricket ?

      क्या हम खाना खाते है ?

        Do we eat food ?

प्रश्नात्मक और नकारात्मक वाक्य (Interrogative and Negative Sentences):-

Formula:- Do/does + sub +not + Verb (i) + Obj ?

जैसे:- क्या राम क्रिकेट नही खेलता है ?

      Does Ram not play cricket ?

        क्या हम खाना नही खाते है ?

         Do we not eat food ?

इस प्रकार से आज के लेख में हमने Present Indefinite Tense को अपनी भाषा में समझने का पूरा प्रयास किया है।

      लेख को और आसान एवम सरल बनाने के लिए आपके सुझाव सादर आमंत्रित है।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

Blogger & Content writer.