Present Perfect Tense

Present Perfect Tense के द्वारा हमे यह पता चलता है कि कोई कार्य वर्तमान समय में संपन्न हो चुका है।

सामान्यत इसकी पहचान करने के लिए हम देखते है कि वाक्यों के अंत में चुका है, चुकी है, चुके है आता है।

अब हम वाक्यों को अंग्रेजी में परिवर्तित करना सीखेंगे परन्तु उससे पहले हम सहायक क्रिया H.V. (has/have) के बारे में विस्तार से पड़ेंगे।

1. Has:- He, she, it, name और एकवचन कर्ता के साथ सहायक क्रिया has का प्रयोग किया जाता है।

2. Have:- I, we, you, they और बहुबचन कर्ता के साथ सहायक क्रिया have का प्रयोग किया जाता है।

सकारात्मक वाक्य (Affirmative Sentences):-

Formula:- Sub + has/have + Viii + Obj.

जैसे:-  1. राम क्रिकेट खेल चुका है।

            Ram has played cricket.

           2. सीता खाना पका चुकी है।

            Seeta has cooked food 

           3. हम स्कूल जा चुके है।

            We have gone to school.

नकारात्मक वाक्य ( Negative Sentences):-

Formula:- Sub + has/have + not + Viii + Obj.

जैसे:- 1. राम क्रिकेट नहीं खेल चुका है।

          Ram has not played cricket .

          2. सीता खाना नही पका चुकी है।

          Seeta has not cooked food.

          3. हम स्कूल नहीं जा चुके है।

          We have not gone to school.

 

प्रश्नात्मक वाक्य (Interrogative Sentences):- 

Formula:- Has/have + Sub + Viii + Obj ?

जैसे :-  1. क्या राम क्रिकेट खेल चुका है ?

              Has Ram played cricket ?

            2. क्या सीता खाना पका चुकी है ?

              Has Seeta played cricket?

            3. क्या हम क्रिकेट खेल चुके है?

              Have we played cricket ?

प्रश्नात्मक और नकारात्मक वाक्य (Interrogative and Negative Sentences):- 

Formula:- Has/have + Sub + not + Viii + Obj ?

जैसे :-  1. क्या राम क्रिकेट नही खेल चुका है ?

              Has Ram not played cricket ?

            2. क्या सीता खाना नहीं पका चुकी है ?

             Has Seeta not played cricket?

            3. क्या हम क्रिकेट नही खेल चुके है?

             Have we not played cricket ?

इस प्रकार से आज के लेख में हमने Present Perfect Tense के बारे में विस्तार से जाना।

     लेख को आसान और सरल बनाने के लिए आपके सुझाव सादर आमंत्रित है।

                                शुभकामनाओं सहित 

 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author

Blogger & Content writer.