संघ-टीनोफोरा क्या है इसके मुख्य लक्षण

संघ-टीनोफोरा (Phylum-Ctenophora)-

टीनोफोरा समुद्री जीवों का एक छोटा संघ है, जो सामान्यतया समुद्री अखरोट कहलाते है। संघ  शब्द टीनोस एवं फोरोस से मिलकर बना है, जहा टीनोस का अर्थ काम्ब जैसे संरचना युक्त जीव टीनोफोरा के अंतगर्त आते है। अर्थात काम्ब या कॉम्ब जैसे संरचना युक्त जीव टीनोफोरा के अंतगर्त आते है। यह कॉम्ब संरचना जीवो के प्रचलन में सहायता करती है पूर्व में इस संघ के सदस्यों को उपसंघ निदेरिया, संघ सीलेन्ट्रेटा में स्थान दिया गया था। टीनोफोरा को एक अलग संघ के रूप में एससोलज (1829) में स्वीकृति या मान्यता दी तथा हाइट्सचेक ने इसे अलग संघ में रखा।  उदाहरण प्यूरोब्रैकिया, हरमीफोरा।

मुख्य लक्षण (Important Characters)- 

बाहरी त्वचा पर जुड़े सीलिया युक्त कॉम्ब प्लेट की हाथ उर्वारधार रेखाएँ होती है इसलिए इन्हे कॉम्ब जैलिज कहा जाता है।  एक जोड़ी स्पर्शक पाए जाते है शरीर बाहरी त्वचा युक्त अगुहिक और ट्रिप्लोब्लस्टिक होता है।

पाचन तंत्र हालोजोइक (मुख से )प्रकार का होता है।  तंत्रिका तंत्र विसरित प्रकार तथा संवेदी अंग स्टेटोसिस्ट होता है।

सभी द्विलिंगी होते है, जनद पाचन द्वार के साथ- साथ विकसित होते है। अलैंगिक जनन होता है, लेकिन पीढ़ी एकान्तरण नहीं पाया जाता है. पुनरुदभवन एवं पीडोजेनेसिस सामान्यतया होता है।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author